1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. वनडे में 5वें नंबर पर खेलने को तैयार सुरेश रैना

वनडे में 5वें नंबर पर खेलने को तैयार सुरेश रैना

 Reported By: IANS
 Published : Feb 26, 2018 04:59 pm IST,  Updated : Feb 26, 2018 04:59 pm IST

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेली गई टी-20 सीरीज से भारतीय क्रिकेट टीम में वापसी करने वाले सुरेश रैना का मानना है कि टी-20 मैच में जीत के लिए पहले छह ओवर मायने रखते हैं। रैना ने कहा कि इन छह ओवरों में ही टीम को अपनी जीत सुनिश्चित करनी होती है।

सुरेश रैना- India TV Hindi
सुरेश रैना

केपटाउन: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेली गई टी-20 सीरीज से भारतीय क्रिकेट टीम में वापसी करने वाले सुरेश रैना का मानना है कि टी-20 मैच में जीत के लिए पहले छह ओवर मायने रखते हैं। रैना ने कहा कि इन छह ओवरों में ही टीम को अपनी जीत सुनिश्चित करनी होती है। 

न्यूलैंड्स क्रिकेट मैदान पर खेले गए तीसरे टी-20 मैच में 'मैन ऑफ द मैच' रहे रैना ने कहा कि वह आगे भी दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी-20 मैचों में अपना मजबूत खेल जारी रखना चाहते हैं। इसमें आईपीएल भी शामिल है। रैना ने कहा कि वह इसके जरिए भारत की वनडे टीम में वापसी के लिए राह तय कर सकें। 

उन्होंने कहा "मुझे लगता है कि टी-20 मैच में शुरुआत के छह ओवर काफी मायने रखते हैं। अगर आपके हाथों में विकेट हैं, तो आप प्रतिद्वंद्वी टीम के गेंदबाजों पर हावी हो सकते हैं।"

रैना ने कहा, "वापसी का यह समय मेरे लिए काफी महत्वपूर्ण है। यहां से हम श्रीलंका में त्रिकोणीय सीरीज और इसके बाद आईपीएल खेलेंगे। हमें आगे कई मैच खेलने हैं। मैं इससे पहले भी विश्व कप का हिस्सा रहा हूं और 2011 में मैंने टीम के साथ विश्व कप भी जीता है। मेरे लिए वो एहसास अविश्वसनीय था।"

वनडे की बात करते हुए रैना ने कहा,, "मैंने वनडे में पांचवें स्थान पर रहते हुए अच्छी बल्लेबाजी की है। मैं वनडे टीम वापसी की क्षमता रखता हूं।'

रैना ने कहा, "पिछले दो साल में मैंने काफी कड़ी मेहनत की है। मैं हर सत्र जिम में या मैदान पर अभ्यास करते हुए बिताता था। मैं बस भारतीय टीम के लिए मैदान पर उतरने का इंतजार करता था। अब जब टीम सीरीज जीती है, तो सबकुछ अच्छा लग रहा है।"

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल