1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. रोहित शर्मा-सुरेश रैना में लगी छक्के लगाने की होड़, कौन मारेगा बाजी?

रोहित शर्मा-सुरेश रैना में लगी छक्के लगाने की होड़, कौन मारेगा बाजी?

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Feb 21, 2018 08:11 pm IST,  Updated : Feb 21, 2018 08:11 pm IST

दूसरे टी20 मैच में बारिश का खतरा बना हुआ है।

सुरेश रैना, रोहित...- India TV Hindi
सुरेश रैना, रोहित शर्मा

टीम इंडिया के दो सबसे विस्फोटक बल्लेबाज रोहित शर्मा और सुरेश रैना के बीच छक्के लगाने की होड़ लग गई है। दोनों बल्लेबाजों का इरादा दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टी20 में एक-दूसरे को पीछे छोड़ने का होगा। दरअसल, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 मैचों में रोहित शर्मा और रैना के नाम 12-12 छक्के लगाने का रिकॉर्ड दर्ज है। दोनों भारत की तरफ से दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज हैं।

दूसरे टी20 में जब दोनों क्रीज पर उतरेंगे तो दोनों का इरादा खुद को आगे करने का होगा। पहले टी20 में रोहित ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 2 छक्के लगाए थे और अपने छक्कों की संख्या 12 पहुंचा दी थी। हालांकि बाद में रैना ने भी एक छक्का ठोक दिया था और उन्होंने फिर से रोहित की बराबरी कर ली थी। अब दूसरे टी20 में दोनों के बीच छक्के लगाने की गजब की होड़ देखने को मिलेगी।

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच आज दूसरा टी20 मैच खेला जाना है। पहले मैच में भारत ने मेजबान टीम को हरा दिया था और सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली थी। अब टीम इंडिया का इरादा दूसरे मैच को जीतकर सीरीज पर कब्जा जमाने का होगा। हालांकि मैच में बारिश का खतरा भी बना हुआ है।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल