1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. बूमरो बूमरो की धुन पर जीती टीम इंडिया सिडनी वनडे

बूमरो बूमरो की धुन पर जीती टीम इंडिया सिडनी वनडे

 Written By: Feeroz Shaani
 Published : Jan 23, 2016 06:53 pm IST,  Updated : Jan 23, 2016 06:53 pm IST

सिडनी: पांचवें और अंतिम वनडे में टीम इंडिया ने जीत दर्ज कर अपनी लाज बचा ही ली। सिरीज़ में 0-4 से पिछड़ने के बाद इस मैच में दांव पर न सिर्फ़ टीम की प्रतिष्ठा बल्कि

nathan lyon
nathan lyon

ऑस्ट्रेलिया टीम हर मायने और खेल के हर विभाग में एक मज़बूत टीम मानी जाती है। लेकिन आज एक ऐसा विभाग ढीला नज़र आया जिसकी वजह से वो मैच हार गई। ये थी उसकी लचर फ़ील्डिंग। मैच ऑफ़ द सिरीज़ रोहित शर्मा को आज दो जीवन दान मिले। सबसे पहले कप्तान ने स्मिथ ने स्लिर पर उनका कैच छोड़ा। उस समय रोहित 51 रन बनाकर खेल रहे थे। इसके बाद शॉन मार्श ने भी 92 के निजी स्कोर पर उनका कैच छोड़ा। रोहित ने कुल 99 रन बनाए इस मैच में। कप्तान धोनी को भी उस समय जीवनदान मिला जब वह 7 रन पर थे। नाथन ल्योन ने उनका आसान सा कैच छोड़ दिया था। धोनी ने आख़िरकार 34 रन बनाए और ऐसे समय मार्श को छक्का मारा जब भारत को जीतने के लिये 6 बॉल में 12 रन बनाने थे। बहरहाल जीत जीत होती है और सबसे बड़ी बात ये है कि इससे मनोबल बढ़ता है। कोई ताज्जुब नहीं कि इस जीत के बाद 26 जनवरी से शुरु हो रही तीन मैचों की टी20 सिरीज़ में टीम इंडिया अलग ही रंग में नज़र आए।      

ये भी पढ़ें: अंतिम ओवर का रोमांच: धोनी का सिक्‍स, मनीष का शतक और जीत गई टीम इंडिया

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल