1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. ऑस्ट्रेलिया-न्यूजीलैंड के बीच तीसरे टेस्ट मैच को प्रभावित कर सकती है धुंध

ऑस्ट्रेलिया-न्यूजीलैंड के बीच तीसरे टेस्ट मैच को प्रभावित कर सकती है धुंध

 Edited By: Bhasha
 Published : Jan 01, 2020 11:19 pm IST,  Updated : Jan 01, 2020 11:19 pm IST

न्यू साउथ वेल्स के जंगलों में लगी आग के कारणऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाने वाला तीसरा टेस्ट मैच धुंध से प्रभावित हो सकती है।

Sydney bushfire, sydney bushfire smoke, australia bushfire, australia bushfire smoke, sports news, c- India TV Hindi
Australia cricket team Image Source : TWITTER

न्यू साउथ वेल्स के जंगलों में लगी आग के कारण ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर शुक्रवार से शुरू होने वाले तीसरे और अंतिम टेस्ट मैच के खेल में धुंध व्यवधान डाल सकती है। सिडनी के निवासियों के लिये हाल के सप्ताहों में वायु गुणवत्ता चिंता का विषय रहा है और शनिवार को यहां धुंध छाये रहने की संभावना है। 

ऑस्ट्रेलिया में आग से इस सत्र में अब तक 15 लोगों की जान जा चुकी है जबकि दो लापता है। इसके अलावा एक हजार से अधिक घर या इमारतें तबाह हो चुकी हैं। अपना अधिकतर समय सिडनी में बिताने वाले न्यूजीलैंड के आफ स्पिनर विल समरविले ने कहा कि जो लोग आग से पीड़ित हैं उनके लिये धुएं का मसला अप्रासंगिक है। 

समरविले ने कहा, ‘‘यह भयावह और आहत करने वाला है और ऐसा लंबे समय से हो रहा है। मुझे नहीं पता कि इससे अधिक क्या कहना है। धुंध के कारण इस मैच के प्रभावित होने की बात की जा रही है लेकिन किसे परवाह है, लोग जिस परेशानी से गुजर रहे हैं उससे किसी चीज की तुलना नहीं की जा सकती है। ’’

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल