1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. सैयद मुश्ताक अली T20 ट्रॉफी का 10 जनवरी से होगा आगाज

सैयद मुश्ताक अली T20 ट्रॉफी का 10 जनवरी से होगा आगाज

 Reported By: Bhasha
 Published : Dec 13, 2020 08:03 pm IST,  Updated : Dec 13, 2020 08:03 pm IST

बीसीसीआई अपने घरेलू सत्र की शुरुआत सैयद मुश्ताक अली ट्राफी टी20 टूर्नामेंट से करेगा जिसके मैच 10 से 31 जनवरी के बीच छह राज्यों में खेले जाएंगे।

सैयद मुश्ताक अली T20...- India TV Hindi
सैयद मुश्ताक अली T20 ट्रॉफी का 10 जनवरी से होगा आगाज Image Source : FACEBOOK

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) अपने घरेलू सत्र की शुरुआत सैयद मुश्ताक अली ट्राफी टी20 टूर्नामेंट से करेगा जिसके मैच 10 से 31 जनवरी के बीच छह राज्यों में खेले जाएंगे जहां जैव सुरक्षित वातावरण तैयार किया जाएगा। इसमें भाग लेने वाली टीम को दो जनवरी को अपने संबंधित जैव सुरक्षित वातावरण में पहुंचना होगा। यह पता चला है कि बीसीसीआई सचिव जय शाह ने सभी राज्य इकाईयों को मेल करके बताया है कि घरेलू सत्र की शुरुआत मुश्ताक अली ट्राफी से होगा लेकिन इसको लेकर कोई स्पष्टता नहीं है कि रणजी ट्राफी कब शुरू होगी।

Aus vs Ind : विराट कोहली के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए एक खास रणनीति बना रहे हैं जोश हेजलवुड

कोविड-19 महामारी के कारण सारा कार्यक्रम गड़बड़ाया हुआ है। शाह ने राज्य इकाईयों को लिखा है, ‘‘आपकी प्रतिक्रियाओं का अवलोकन करने और फीडबैक लेने के बाद मुझे आपको यह सूचित करते हुए खुशी हो रही है बीसीसीआई सैयद मुश्ताक अली ट्राफी टी20 टूर्नामेंट से 2020-21 के घरेलू सत्र की शुरुआत करने की योजना बना रहा है।’’ उन्होंने लिखा है, ‘‘शनिवार, दो जनवरी 2021 तक टीमें अपने संबंधित जैव सुरक्षित माहौल में पहुंच जाएंगी। रविवार, 10 जनवरी 2021 से टूर्नामेंट शुरू होगा और फाइनल 31 जनवरी 2021 को खेला जाएगा।’’

सैयद मुश्ताक अली T20 ट्रॉफी का 10 जनवरी से होगा आगाज

शाह ने हालांकि कहा कि रणजी ट्राफी और विजय हजारे ट्राफी पर फैसला मुश्ताक अली के ग्रुप चरण के मैच पूरे होने के बाद किया जाएगा। इसमें सदस्यों का फीडबैक मायने रखेगा। पता चला है कि मुश्ताक अली ट्राफी का आयोजन इसलिए किया जा रहा है क्योंकि बीसीसीआई फरवरी में इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के लिये खिलाड़ियों की नीलामी करना चाहता है। इस बार इसमें नौ या दस टीमों के भाग लेने की संभावना है। अगर अन्य टूर्नामेंटों की बात करें तो रणजी ट्राफी के बजाय विजय हजारे ट्राफी आयोजित की जा सकती है क्योंकि इसका आयोजन मुश्ताक अली ट्राफी की तरफ कम समय में किया जा सकता है। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल