1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी : मेघालय ने अरुणाचल को 9 विकेट से दी पटखनी

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी : मेघालय ने अरुणाचल को 9 विकेट से दी पटखनी

 Reported By: IANS
 Published : Jan 17, 2021 07:30 pm IST,  Updated : Jan 17, 2021 07:30 pm IST

मेघालय ने रविवार को आईटीसी साइक्लस ग्राउंड पर खेले गए सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी टी-20 टूर्नामेंट के प्लेट ग्रुप मैच में अरुणाचल प्रदेश को 9 विकेट से हरा दिया।

सैयद मुश्ताक अली...- India TV Hindi
सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी : मेघालय ने अरुणाचल को 9 विकेट से दी पटखनी Image Source : TWITTER/BCCI DOMESTIC

चेन्नई| अपने गेंदबाजों और बल्लेबाजों के शानदार प्रदर्शन के दम पर मेघालय ने रविवार को यहां आईटीसी साइक्लस ग्राउंड पर खेले गए सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी टी-20 टूर्नामेंट के प्लेट ग्रुप मैच में अरुणाचल प्रदेश को 9 विकेट से हरा दिया। मेघालय की चार मैचों में यह दूसरी जीत है और टीम 8 अंकों के साथ प्लेट ग्रुप में चौथे नंबर पर है। अरुणाचल प्रदेश को चार मैचों में लगातार चौथी हार झेलनी पड़ी है।

आजादी के बाद डेब्यू टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ऐसा करने वाले दूसरे भारतीय खिलाड़ी बने वॉशिंगटन सुंदर

अरुणाचल प्रदेश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट पर 84 रन का स्कोर बनाया। टीम के लिए अखिलेश साहनी ने 41 और कामशा ने 18 रन बनाए। मिजोरम की ओर से अभय नेगी, किल्को मारक और आकाश चौधरी ने दो-दो विकेट लिए। अरुणाचल से मिले 85 रनों के लक्ष्य को मेघालय ने 14.5 ओवर में एक विकेट खोकर हासिल कर लिया। टीम के लिए द्वारका रवि तेजा ने नाबाद 36, रोहित शाह ने 26 और संजय यादव ने नाबाद 18 रन बनाए।

 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल