1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी : लगातार तीन हार के बाद उत्तर प्रदेश को मिली पहली जीत

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी : लगातार तीन हार के बाद उत्तर प्रदेश को मिली पहली जीत

 Reported By: IANS
 Published : Jan 16, 2021 06:33 pm IST,  Updated : Jan 16, 2021 06:33 pm IST

लगातार तीन हार के बाद शनिवार को उत्तर प्रदेश को सैयद मुश्ताक अली टी20 ट्रॉफी में आखिरकार पहली जीत मिली ही गई।

सैयद मुश्ताक अली...- India TV Hindi
सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी : लगातार तीन हार के बाद उत्तर प्रदेश को मिली पहली जीत Image Source : GETTY

अलूर (कर्नाटक)| लगातार तीन हार के बाद शनिवार को उत्तर प्रदेश को सैयद मुश्ताक अली टी20 ट्रॉफी में आखिरकार पहली जीत मिली ही गई। उप्र ने यहां के कर्नाटक क्रिकेट संघ मैदान पर खेले गए इलीट ग्रुप-ए मुकाबले में त्रिपुरा को 9 विकेट से हराया।

उप्र ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करते हुए त्रिपुरा को 20 ओवरों में 6 विकेट पर 122 रनों पर सीमित किया और फिर एक विकेट के नुकसान पर जीत हासिल कर ली। त्रिपुरा के लिए मिलिंद कुमार ने सबसे अधिक 48 रन बनाए। उप्र के लिए मोहसिन खान और सानू सैनी ने दो-दो विकेट लिए।

दिल का दौरा पड़ने के कारण हार्दिक पांड्या के पिता का हुआ निधन

जवाब में कर्ण शर्मा (नाबाद 68 रन, 36 गेंद, 6 चौके , 4 छक्के) और सुरेश रैना (23 गेंद, 4 चौके, 2 छक्के) की बेहतरीन पारियों की मदद से 13.1 ओवर में एक विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर लिया।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल