1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी: रोमांचक मुकाबले उत्तराखंड ने सेना को तीन विकेट से हराया

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी: रोमांचक मुकाबले उत्तराखंड ने सेना को तीन विकेट से हराया

 Reported By: Bhasha
 Published : Feb 22, 2019 09:04 am IST,  Updated : Feb 22, 2019 09:04 am IST

जीत के लिये 165 रन के लक्ष्य के जवाब में कौशल ने 32 गेंद में 58 रन बनाये जबकि रतूड़ी ने आखिरी ओवरों में आक्रामक पारी खेली।

सैयद मुश्ताक अली...- India TV Hindi
सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी: रोमांचक मुकाबले उत्तराखंड ने सेना को तीन विकेट से हराया 

नयी दिल्ली: कर्णवीर कौशल और गिरीश रतूड़ी मी उम्दा पारियों के दम पर उत्तराखंड ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के रोमांचक टी20 मैच में सेना को तीन विकेट से हराया। जीत के लिये 165 रन के लक्ष्य के जवाब में कौशल ने 32 गेंद में 58 रन बनाये जबकि रतूड़ी ने आखिरी ओवरों में आक्रामक पारी खेली।

इससे पहले नकुल वर्मा के 48 और कप्तान आर एस पालीवाल के 54 रन की मदद से सेना ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 164 रन बनाये। 

अन्य मैचों में महाराष्ट्र, बड़ौदा और पुडुच्चेरी ने भी जीत के साथ आगाज किया। 

महाराष्ट्र ने उत्तर प्रदेश को 12 रन से हराया। वहीं बड़ौदा ने त्रिपुरा को आठ विकेट से शिकस्त दी जबकि पुडुच्चेरी ने हैदराबाद को तीन रन से हराया। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल