1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. टी-20: वेस्ट इंडीज़ की शर्मनाक हार, पाकिस्तान ने किया 60 रन पर किया ढेर

टी-20: वेस्ट इंडीज़ की शर्मनाक हार, पाकिस्तान ने किया 60 रन पर किया ढेर

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Apr 02, 2018 12:17 pm IST,  Updated : Apr 02, 2018 12:17 pm IST

पाकिस्तान ने रविवार को वेस्ट इंडीज़ को पहले टी-20 मैच में 143 रन से हरा दिया. कराची में ये नौ साल बाद पहला अंतरराष्ट्रीय मैच खेला जा रहा था.

Mohammad Amir celebrates with teammates after taking wicket...- India TV Hindi
Mohammad Amir celebrates with teammates after taking wicket of West Indies batsman Andre Fletcher

कराची: पाकिस्तान ने रविवार को वेस्ट इंडीज़ को पहले टी-20 मैच में 143 रन से हरा दिया. कराची में ये नौ साल बाद पहला अंतरराष्ट्रीय मैच खेला जा रहा था. टी-20 की नंबर एक टीम पाकिस्तान ने 20 ओवर में पांच विकेट खोकर 203 रन बनाए जो उसके पहले के सर्वोच्च स्कोर के बराबर था. जवाब में वेस्ट इंडीज़ 13.4 ओवर में 60 रन पर ही ढेर हो गई. 

मेहमान टीम में नियमित कप्तान कार्लोस ब्रेथवेट, क्रिस गेल और कीरॉन पोलॉर्ड जैसे स्टार बल्लेबाज़ नहीं थे. मार्लोन सैमुएल्स (18), रेयाड इमरिट (11) और कीमो पॉल (10) ही कुछ टिक सके.

टी-20 में पाकिस्तान का से ये दूसरा सबसे बड़ा जीत का अंतर है. इसके पहले 2007 में श्रीलंका ने कीनिया को 172 रन से हराया था. 

पाकिस्तान के लिए मोहम्मद आमिर, मोहम्मद नवाज़ और शोएब मलिक ने दो-दो विकेट लिए. पहला मैच खेल रहे हुसैन तलत ने सर्वाधिक 41 रन बनाए जिसमें एक छक्का और दो चौके शामिल थे. उन्होंने तीसरे विकेट के लिए कप्तान सरफ़राज़ अहमद के साथ 75 रन जोड़े. 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल।