1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. क्वालीफायर राउंड के साथ हो रहा T20 World Cup 2021 का आगाज, जानें इसके बारे में सबकुछ

क्वालीफायर राउंड के साथ हो रहा T20 World Cup 2021 का आगाज, जानें इसके बारे में सबकुछ

 Edited By: India TV Sports Desk
 Published : Oct 17, 2021 02:48 pm IST,  Updated : Oct 17, 2021 02:48 pm IST

आईसीसी टी-20 विश्व कप के क्वालीफायर के बाद सुपर-12 राउंड की शुरुआत 23 अक्टूबर से होगा। 

cricket, sports, T20 world cup - India TV Hindi
T20 world cup  Image Source : GETTY

आईसीसी टी-20 विश्व कप के क्वालीफायर की शुरुआत आज से शुरू हो रहा है। क्वालीफायर राउंड 17 से 22 अक्टूबर के बीच खेला जा रहा है जिसमें पहले दिन मेजबान ओमान और पापुआ न्यू गिनी के बीच खेला जाना है। यह दोनों टीमें अल अमेरत क्रिकेट ग्राउंड में एक दूसरे के साथ भिड़ने के लिए तैयार हैं।

दोनों टीमों के बीच यह मुकबाल दोपहर के 3.30 मिनट पर शुरू होगा जबकि टॉस 3.00 बजे होगा।

यह भी पढ़ें- ICC T20 world cup 2021 के लिए कुछ ऐसा है न्यूजीलैंड का स्क्वाड

वहीं क्वालीफायर का दूसरा मुकाबला बांग्लादेश और स्कॉटलैंड के बीच खेला जाना है। यह मुकाबला अल अमेरत क्रिकेट ग्राउंड के मिनिस्ट्री टर्फ-1 पर शाम को 7.30 मिनट पर खेला जाएगा। वहीं टॉस शाम के 7 बजे होगा।

क्वालीफायर का यह दोनों मुकाबला ग्रुब-बी के टीमों के बीच खेला जा रहा है।

आपको बता दें की आईसीसी टी-20 विश्व कप के क्वालीफायर के बाद सुपर-12 राउंड की शुरुआत 23 अक्टूबर से होगा। आईसीसी के इस टूर्नामेंट की मेजबानी भारत कर रहा है और इसके मुकाबले यूएई के दुबई, अबुधाबी, शारजाह और ओमान में खेले जा रहा है।

यह भी पढ़ें- T20 World Cup : जानें क्या है ओमान क्रिकेट स्टेडियम का इतिहास और यहां के पिच का मिजाज

वहीं सुपर-12 में दो ग्रुप बनाए गए हैं। पहले ग्रुप में ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, साउथ अफ्रीका और वेस्टइंडीज की टीम शामिल है जबकि दूसरे ग्रुप में अफगानिस्तान, भारत, न्यूजीलैंड और पाकिस्तान की टीम शामिल है।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल