1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. 2014 के सर्वश्रेष्ठ अभियान से प्रेरणा ले रहे रही है टीम: साहा

2014 के सर्वश्रेष्ठ अभियान से प्रेरणा ले रहे रही है टीम: साहा

 Written By: Bhasha
 Published : Apr 12, 2017 08:46 pm IST,  Updated : Apr 12, 2017 08:46 pm IST

रिद्धिमान साहा ने आईपीएल में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 2014 में किया था जब उन्होंने फाइनल में शतक जड़ा और वह अब उस सत्र को दोबारा जीना चाहते हैं जब किंग्स इलेवन पंजाब की टीम खिताब के सबसे करीब पहुंची थी।

Saha- India TV Hindi
Saha

कोलकाता: रिद्धिमान साहा ने आईपीएल में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 2014 में किया था जब उन्होंने फाइनल में शतक जड़ा और वह अब उस सत्र को दोबारा जीना चाहते हैं जब किंग्स इलेवन पंजाब की टीम खिताब के सबसे करीब पहुंची थी। 

उस साल आईपीएल का पहला चरण यूएई में खेल गया था जहां किंग्स इलेवन पंजाब ने अपने सभी मैच जीते थे। 

रिद्धिमान ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मैच की पूर्व संध्या पर कहा, जब हम दुबई में खेले तो हम शुरूआती पांच मैचों में खुले दिमाग के साथ खेले। हम इस लय को फाइनल तक बरकरार रख सकते थे। हम इस साल भी ऐसा करने की कोशिश करेंगे। 

भारतीय टेस्ट टीम के खिलाड़ी साहा ने कहा कि कप्तान ग्लेन मैक्सवेल और क्रिकेट संचालन प्रमुख वीरेंद्र सहवाग दोनों ने टीम को बिना किसी चिंता के खेलने को कहा है। 

उन्हौंने कहा, मैक्सवेल और वीरू भाई ने हमें खुलकर और अधिक चिंता किए बगैर खेलने को कहा है। अगर आपकी भूमिका 10 गेंद में 20 रन बनाना है तो सिर्फ मैदान पर जाकर खुद को जाहिर कीजिए। 

किंग्स इलेवन पंजाब ने अब तक अपने दोनों मैचों में आसान जीत दर्ज की है। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल