1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. तमीम ने बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड से की मांग, अब आया ये जवाब

तमीम ने बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड से की मांग, अब आया ये जवाब

 Reported By: IANS
 Published : Aug 10, 2019 08:59 pm IST,  Updated : Aug 10, 2019 08:59 pm IST

बीसीबी का यह फैसला शाकिब अल हसन को आराम दिए जाने के बाद आया है। शाकिब ने पिछले महीने श्रीलंका के खिलाफ खेली गई सीरीज में आराम किया था।   

तमीम इकबाल- India TV Hindi
तमीम इकबाल Image Source : GETTY IMAGES

ढाका। बांग्लादेश के स्टार बल्लेबाज तमीम इकबाल ने बोर्ड से कुछ समय के लिए आराम मांगा है। वेबसाइट ईएसपीएनक्रिकइंफो की रिपोर्ट के मुताबिक, तमीम ने बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) के इसी महीने की शुरुआत में आराम की मांग रखी थी जिसे बोर्ड ने मंजूर कर लिया है। इसका मतलब है कि वह अगले महीने अफगानिस्तान के खिलाफ खेले जाने वाले एक मात्र टेस्ट मैच का हिस्सा नहीं होंगे। साथ ही टी-20 सीरीज में भी नहीं खेलेंगे। 

बीसीबी का यह फैसला शाकिब अल हसन को आराम दिए जाने के बाद आया है। शाकिब ने पिछले महीने श्रीलंका के खिलाफ खेली गई सीरीज में आराम किया था। 

तमीम हालांकि नवंबर में भारत के खिलाफ होने वाली सीरीज के लिए उपलब्ध रहेंगे। भारत और बांग्लादेश इसी साल तीन टी-20 और दो टेस्ट मैच खेलेंगी। 

बीसीबी को लिखे अपने पत्र में तमीम ने मानिसक आराम की बात कही थी। इसकी वजह बीते तीन महीनों में उनकी खराब फॉर्म है। विश्व कप में भी वह सिर्फ एक अर्धशतक जमा पाए थे। श्रीलंका के खिलाफ भी वह कुछ खास नहीं कर पाए। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल