1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. टीम इंडिया के 3D खिलाड़ी विजय शंकर ने की सगाई, देखें तस्वीरें

टीम इंडिया के 3D खिलाड़ी विजय शंकर ने की सगाई, देखें तस्वीरें

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Aug 21, 2020 09:06 am IST,  Updated : Aug 21, 2020 09:06 am IST

टीम इंडिया के खिलाड़ी विजय शंकर ने सोशल मीडिया पर अपनी मंगेतर वैशाली विश्वेश्वरन के साथ दो तस्वीरें शेयर कीं।

vijay shankar- India TV Hindi
vijay shankar Image Source : INSTA- @VIJAY_41

कोरोना महामारी के कारण देश में पिछले चार महीने से घर पर बैठे टीम इंडिया के कुछ खिलाड़ियों ने सगाई तक कर डाली है। इस कड़ी में जहां सबसे पहले हार्दिक पंड्या को सगाई और शादी करते देखा गया था। उसके बाद हाल ही में टीम इंडिया के स्पिन गेंदबाज युजवेंद्र चहल ने भी सगाई की। जिसके बाद पिछले साल विश्वकप 2019 में बतौर 3D खिलाड़ी के रूप में खेलने वाले विजय शंकर ने भी अब सगाई कर ली है। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी मंगेतर वैशाली विश्वेश्वरन के साथ दो तस्वीरें शेयर कीं। जिसके बाद फैन्स और उनकी आईपीएल फ्रैंचाइजी सनराइजर्स हैदराबाद ने भी उन्हें बधाई दी है। 

गौरतलब है कि विजय शंकर 20019 विश्वकप में टीम का हिस्सा थे लकिन बीच में ही चोटिल होकर उन्हें इस टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ा था। उन्हें विश्वकप से ठीक पहले टीम इंडिया में प्रमुख रूप से नबर चार का बल्लेबाज और 3D खिलाड़ी बता कर चयनकर्ताओं ने अम्बाती रायुडु की जगह उन्हें चयनित किया था। हलांकि वो विश्वकप में कोई भी कमाल प्रदर्शन नहीं कर पाए जिसके बाद टीम मैनेजमेंट को काफी सवालों का सामना भी करना पड़ा। 

हलांकि आईपीएल में वह सनराइडर्स हैदराबाद का हिस्सा है। आईपीएल 2020 के लिए यूएई रवाना होने से पहले उन्होंने अपनी सगाई की खबर शेयर की है। विजय को सगाई की बधाई देते हुए केएल राहुल ने लिखा- बधाई हो ब्रो। वहीं, युजवेंद्र चहल, श्रेयस अय्यर, क्रुणआल पांड्या, और अभिवन मुकुंद जैसे कई खिलाड़ियों ने उनकी सगाई की पोस्ट पर कमेंट किया है।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल