1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. हरलीन देओल का 23वां जन्मदिन टीम इंडिया ने मनाया, देखिए Video

हरलीन देओल का 23वां जन्मदिन टीम इंडिया ने मनाया, देखिए Video

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Jun 22, 2021 05:31 pm IST,  Updated : Jun 22, 2021 05:31 pm IST

गौरतलब है कि बीसीसीआई ने जब इंग्लैंड दौरे के लिए टेस्ट और वनडे टीम का ऐलान किया था तब हरलीन टीम का हिस्सा नहीं थीं। लेकिन उनको टी20 टीम का हिस्सा बनाया गया था।

Team India Celebrates Harleen Deol’s 23rd Birthday, Watch...- India TV Hindi
Team India Celebrates Harleen Deol’s 23rd Birthday, Watch Video Image Source : TWITTER HANDLE/@IMHARLEENDEOL

 

सोमवार को भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने ऑलराउंडर हरलीन देओल का 23वां जन्मदिन मनाया था। इसका वीडियो भारतीय क्रिकेट टीम के ऑफीशियर इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया था। इस क्लिप में सभी हरलीन के लिए हैप्पी बर्थडे का गाना गा रहे थे और हरलीन केक काट रही थीं।

गौरतलब है कि बीसीसीआई ने जब इंग्लैंड दौरे के लिए टेस्ट और वनडे टीम का ऐलान किया था तब हरलीन टीम का हिस्सा नहीं थीं। लेकिन उनको टी20 टीम का हिस्सा बनाया गया था।

भारतीय टीम ने अपने इंग्लैंड दौरे की शुरुआत 16 जून से खेले गए वन-ऑफ टेस्ट से की जो ड्रॉ रहा। ये मैच ब्रिस्टल काउंटी ग्राउंड पर हुआ था। चार दिन तक खेला गया ये मैच ड्रॉ रहा था। फिलहाल टीम टेस्ट मैच के बाद छोटे ब्रेक पर है।

अब टीम को 27 जून से तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मैच ब्रिस्टल में ही खेलना है। दूसरा और तीसरा वनडे 30 जून और 3 जुलाई को कूपर असोसिएट्स काउंटी ग्राउंड टॉन्टन और न्यू रोड वॉरसेस्टर में क्रमश: खेला जाएगा।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल