1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. क्रिकेट के मैदान से दूर फुटबॉल खेल रहे हैं धोनी, सामने आया वायरल वीडियो

क्रिकेट के मैदान से दूर फुटबॉल खेल रहे हैं धोनी, सामने आया वायरल वीडियो

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Oct 07, 2019 12:28 pm IST,  Updated : Oct 07, 2019 03:17 pm IST

क्रिकेटर से पहले धोनी बचपन में फुटबॉल के गोलकीपर हुआ करते थे।

MS Dhoni- India TV Hindi
MS Dhoni Image Source : INSTAGRAM

भारतीय टीम के सुपर कूल कप्तान रहे महेंद्र सिंह धोनी इन दिनों क्रिकेट के मैदान से बाहर फुटबॉल का लुफ्त उठा रहे हैं। उन्हें मुंबई में फ़िल्मी सितारे अर्जुन कपूर के साथ फुटबॉल खेलते देखा गया।  

क्रिकेटर से पहले धोनी बचपन में फुटबॉल के गोलकीपर हुआ करते थे। जिसके चलते उनका फुटबॉल से काफी पुराना रिश्ता है। इतना ही नहीं धोनी अपने स्कूली दिनों में क्लब और राजकीय स्तर पर फुटबॉल खेल चुके हैं। इस तरह सोशल मीडिया पर धोनी का फुटबॉल खेलते हुए वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें वो अर्जुन कपूर के साथ मैदान में मैच का मजा ले रहे हैं। 

बता दें कि आईसीसी विश्वकप 2019 के बाद धोनी ने दो माह तक आर्मी की ट्रेनिंग करने फैसला किया था। जिसके बाद हाल ही में मुंबई में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान उन्हें 2011 वनडे विश्व कप की जीत को यादों को साझा किया। इतना ही नहीं नवंबर तक धोनी के मैदान में फिर से लौटने की आशंका भी जताई जा रही है। 

हालाँकि धोनी के दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज से पहले टीम में लौटने की उम्मीद थी लेकिन फिर उनका ब्रेक नवंबर तक बढ़ने की बात सामने आई। वहीं खबर ये भी है कि धोनी के टीम से बाहर रहने के कारण विश्व कप के दौरान लगी चोट भी है। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल