1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. टीम इंडिया के कोच रवि शास्त्री को मिल सकती है नई जिम्मेदारी, सौरव गांगुली ने दिए संकेत

टीम इंडिया के कोच रवि शास्त्री को मिल सकती है नई जिम्मेदारी, सौरव गांगुली ने दिए संकेत

 Reported By: IANS
 Published : Oct 31, 2019 07:54 pm IST,  Updated : Oct 31, 2019 07:54 pm IST

गांगुली ने एनसीए के अधिकारियों के साथ उस प्रस्तावित भूमि का भी मुआयना किया जहां एनसीए की नई अकादमी बनने वाली है।

Sourav Ganguly, Ravi Shastri, Rahul Dravid, National Cricket Academy- India TV Hindi
Sourav Ganguly and Ravi Shastri Image Source : GETTY IMAGE

कोलकाता। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) अध्यक्ष सौरव गांगुली ने गुरुवार को कहा कि राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) में एक सिस्टम बनाया जाएगा ताकि मुख्य कोच रवि शास्त्री ज्यादा से ज्यादा समय इसमें बिता सकें। बीसीसीआई बेंगलुरू में ही एक बड़े भू-भाग पर एक शानदार क्रिकेट एकादमी बना रहा है। गांगुली और अन्य नए सदस्यों ने बुधवार को एनसीए के प्रमख राहुल द्रविड़ और अन्य सदस्यों से मुलाकात की।

गांगुली ने एनसीए के अधिकारियों के साथ उस प्रस्तावित भूमि का भी मुआयना किया जहां एनसीए की नई अकादमी बनने वाली है।

गांगुली ने कहा, "हम एक सिस्टम बनाना चाहते हैं, रवि जब तक कोच हैं तब तक वह वहां अधिक से अधिक समय बिता सकते हैं। राहुल यहां पर है। हम यहां पर एक अच्छा सेंटर बनाने की कोशिश करेंगे।"

गांगुली ने अपने एनसीए दौरे को लेकर कहा, "वह एनसीए के प्रमुख हैं। वास्तव में मैं जानना चाहता था कि एनसीए कैसे काम करता हैं। हम एक नई एनसीए बना रहे हैं। मैं उन सभी से अलग-अलग मिला हूं। मुझे लगता है कि वे एनसीए में काफी काम करते हैं।"

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल