1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज के लिए भारतीय टीम ने कसी कमर, BCCI ने शेयर किया ट्रेनिंग Video

इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज के लिए भारतीय टीम ने कसी कमर, BCCI ने शेयर किया ट्रेनिंग Video

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Jul 25, 2021 05:39 pm IST,  Updated : Jul 25, 2021 05:39 pm IST

रविवार को बीसीसीआई ने ट्विटर के जरिए एक वीडियो साझा की जिसमें भारतीय खिलाड़ी ट्रेनिंग कर रहे हैं।

Team India Hit The Ground Running Ahead Of The England Test...- India TV Hindi
Team India Hit The Ground Running Ahead Of The England Test Series Image Source : TWITTER HANDLE/@BCCI

भारतीय टेस्ट क्रिकेट टीम इन दिनों डरहम में है और वो इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली पांच मैचों की टेस्ट सीरीज की तैयारी कर रही है। ये सीरीज 4 अगस्त से नॉटिंग्घम से शुरू होगी। भारत ने जून में न्यूजीलैंड के खिलाफ वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल गंवा दिया था लेकिन अब इस सीरीज में जीत हासिल कर वे खुद को साबित करना चाहेगी।

रविवार को बीसीसीआई ने ट्विटर के जरिए एक वीडियो साझा की जिसमें भारतीय खिलाड़ी ट्रेनिंग कर रहे हैं।

भारतीय टीम ने ट्रेनिंग और वॉर्म अप सेशन के बाद नेट सेशन किया। भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत और ऋद्धिमान साहा भी विकेटकीपिंग करते हुए नजर आए। कुछ हफ्ते पहले पंत कोविड पॉजिटिव आए थे और साहा उनके संपर्क में आए थे इसलिए उनको भी आइसोलेशन में भेजा गया था।

भारत को 4 अगस्त से इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है। पहला मुकाबला ट्रेंट ब्रिज, नॉटिंग्घम में खेला जाएगा। गौरतलब है कि भारत ने हाल ही में काउंटी सेलेक्ट इलेवन के खिलाफ तीन दिवसीय वॉर्म अप मैच खेला था। इस मुकाबले में राहुल, जडेजा और उमेश स्टार बन कर उभरे थे।

 IND vs ENG: कोहली एंड कंपनी ने जिम सेशन के बाद क्लिक करवाई ग्रुप फोटो

राहुल ने पहली पारी में शतक जड़ा था। जडेजा ने दोनों पारियों में अर्धशतक जमाया था और उमेश ने पहली पारी में तीन विकेट लिए थे।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल