1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. लंदन पहुंची टीम इंडिया, केएल राहुल ने शेयर की शानदार तस्वीर

लंदन पहुंची टीम इंडिया, केएल राहुल ने शेयर की शानदार तस्वीर

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Jun 03, 2021 02:52 pm IST,  Updated : Jun 03, 2021 02:52 pm IST

गुरुवार तड़के सुबह यह दोनों टीमें चार्टर विमान के जरिए लंदन रवाना हुई थी। बीसीसीआई ने खुद इसकी जानकारी ट्वीट के जरिए दी थी। 

Team India reached London, KL Rahul shared a great picture- India TV Hindi
Team India reached London, KL Rahul shared a great picture Image Source : TWITTER/KLRAHUL

इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय महिला और पुरुष टीम लंदन पहुंच गई है। केएल राहुल ने अपने एक ट्वीट के जरिए इसकी जानकारी दी। गुरुवार तड़के सुबह यह दोनों टीमें चार्टर विमान के जरिए लंदन रवाना हुई थी। बीसीसीआई ने खुद इसकी जानकारी ट्वीट के जरिए दी थी। अब जब टीम लंदन पहुंची है तो टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज केएल राहुल ने एक शानदार तस्वीर पोस्ट कर इसकी जानकारी दी है। राहुल ने तस्वीर के साथ लिखा 'टच डाउन'।

दोनों टीमें लंदन पहुंचने के बाद साउथम्पटन जाएंगी, जहां वे क्वारंटीन में रहेंगी। साउथम्पटन में क्वारंटीन अवधि पूरा करने के बाद पुरुष टीम 18 जून से न्यूजीलैंड के खिलाफ वल्र्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल खेलेगी।

वहीं, महिला टीम 16 जून से बिस्टल में इंग्लैंड टीम के साथ एकमात्र टेस्ट मैच खेलेगी। महिला टीम का सात साल बाद यह पहला टेस्ट है।

महिला टीम 15 जुलाई का अपना दौरा समाप्त करेगी, जबकि पुरुष टीम वहीं रूकेगी और अगस्त सितंबर में इंग्लैंड के साथ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेलेगी।

महिला टीम को इंग्लैंड के साथ तीन वनडे और तीन टी 20 मैच भी खेलना है।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल