1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. कश्मीर में आर्मी ट्रेनिंग पूरी करने के बाद वापस लौटे लेफ्टिनेंट कर्नल महेंद्र सिंह धोनी

कश्मीर में आर्मी ट्रेनिंग पूरी करने के बाद वापस लौटे लेफ्टिनेंट कर्नल महेंद्र सिंह धोनी

 Reported By: IANS
 Published : Aug 18, 2019 01:36 pm IST,  Updated : Aug 18, 2019 01:36 pm IST

टेरिटोरियल आर्मी में लेफ्टिनेंट कर्नल की उपाधि पा चुके धोनी ने 15 अगस्त को अपनी ड्यूटी समाप्त की। 

MS Dhoni, Former India Team Captain- India TV Hindi
MS Dhoni, Former India Team Captain Image Source : IANS

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी टेरिटोरियल आर्मी यूनिट के साथ समय बिताकर वापस लौट आए हैं। धोनी फिलहाल, अपनी पत्नी साक्षी और बेटी जीवा के साथ नई दिल्ली में मौजूद हैं। 

उन्होंने विश्व कप के सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ मिली हार के बाद ब्रेक लेकर दो सप्ताह के लिए जम्मू में 106 टीए बटालियन (पैरा) के साथ समय बिताया। 

टेरिटोरियल आर्मी में लेफ्टिनेंट कर्नल की उपाधि पा चुके धोनी ने 15 अगस्त को अपनी ड्यूटी समाप्त की। 

धोनी को विक्टर फोर्स के हिस्से के रूप में कश्मीर घाटी में तैनात किया गया था और उन्होने पट्रोलिंग, गार्ड और पोस्ट ड्यूटी की जिम्मेदारी निभाई। 

वह बाद में 73वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर लद्दाख में दिखे और वहां के बच्चों के साथ क्रिकेट खेली। इसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई रहीं।

उनकी गैरमौजूदगी में ऋषभ पंत ने विकेटकीपर-बल्लेबाजी की भूमिका निभाई। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ होने वाली सीरीज में धोनी के वापसी की उम्मीद है।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल