1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. वेस्टइंडीज के खिलाफ पंत ने मचाया धमाल, धोनी को पीछे छोड़ ऐसा करने वाले बने पहले विकेटकीपर

वेस्टइंडीज के खिलाफ पंत ने मचाया धमाल, धोनी को पीछे छोड़ ऐसा करने वाले बने पहले विकेटकीपर

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Aug 07, 2019 09:12 am IST,  Updated : Aug 07, 2019 09:12 am IST

अंतिम और सीरीज के तीसरे टी20 मैच में वेस्टइंडीज ने पहले खेलते हुए 146 रन बनाए थे।

Rishabh Pant, Indian Wicketkeeper- India TV Hindi
Rishabh Pant, Indian Wicketkeeper Image Source : AP

आईसीसी विश्व कप 2019 और उसके बाद वेस्टइंडीज दौरे में भी लगातार गैरजिम्मेदाराना शॉट खेलकर आउट होने वाले ऋषभ पंत ने अब अपने आलोचकों को बल्ले से करारा जवाब दिया है। वेस्टइंडीज के खिलाफ खेली गई तीन मैचों की टी20 सीरीज के अंतिम मैच में पंत ने शानदार 65 रनों की नाबाद पारी खेल ना सिर्फ आलोचकों का मूहं बंद करवाया बल्कि महेंद्र सिंह धोने के भी रिकॉर्ड को भी पीछे छोड़ा दिया।

जी हाँ, ऋषभ पंत अब अंतराष्ट्रीय टी20 मैचों में भारत की तरफ से सर्वोच्च रनों की व्यक्तिगत पारी खेलने वाले पहले विकेटकीपर बल्लेबाज बन गए हैं। पंत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 65 रनों की मैच जीताऊ पारी खेली। जो की किसी भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज द्वारा टी20 मैच में अब तक की सबसे बड़ी पारी है। इससे पहले महेंद्र सिंह धोनी ने साल 2017 में इंग्लैंड के खिलाफ 56 रनों की पारी खेली थी। जिस मामले में अब ऋषभ ने धोनी को पीछे छोड़ दिया है।

बता दें की अंतिम और सीरीज के तीसरे टी20 मैच में वेस्टइंडीज ने पहले खेलते हुए 146 रन बनाए थे। जिसके जवाब में खेलते उतरी भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही शिखर धवन (3) का विकेट जल्दी खोना पड़ा, जिसके बाद राहुल भी थोड़ी देर में 20 रन बनाकर चलते बने। ऐसे में युवा बल्लेबाज ऋषभ पंत ने कप्तान विराट कोहली के साथ 106 रनों की साझेदारी कर टीम को जीत दिलाई। जिसमें पंत के बल्ले से 42 गेंदों में 65 रन निकले, इस दौरान उन्होंने 4 चौके व 4 छक्के जड़ें जबकि 154.76 का स्ट्राइक रेट रहा। 

इस तरह पंत की पारी से खुश होकर कप्तान विराट कोहली ने उन्हें भारत का भविष्य भी बता डाला। भारतीय टीम अब वेस्टइंडीज के खिलाफ 3 वनडे मैचों की सीरीज 8 अगस्त से खेलेगी। जिसमें भी सबकी निगाहें पंत पर टिकी होंगी। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल