1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. जानिए भुवेनश्वर कुमार की होने वाली पत्नी नूपुर नागर के बारे में ये खास बातें

जानिए भुवेनश्वर कुमार की होने वाली पत्नी नूपुर नागर के बारे में ये खास बातें

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Nov 22, 2017 02:30 pm IST,  Updated : Nov 22, 2017 02:30 pm IST

घरवालों का कहना है कि भुवी और नूपुर पहले से एक दूसरे को पसंद करते थे, लेकिन दोनों में से किसी ने भी ये बात जाहिर नहीं होने दी। जब शादी की बात चली तो दोनों ने अपने घरवालों को अपने मन की बात बताई।

bhuvneshwar kumar to marry long time girlfriend nupur nagar- India TV Hindi
bhuvneshwar kumar to marry long time girlfriend nupur nagar

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार 23 नवंबर को अपनी गर्लफ्रेंड नूपुर नागर के साथ शादी के बंधन में बंध जाएंगे। इसके लिए मेरठ स्थित भुवी के घर पर शादी की तैयारियां जोर- शोर से चल रही हैं। हम आपको बताते हैं भुवनेश्वर की होने वाली पत्नी नूपुर के बारे कुछ खास बातें जो आपको शायद ही पता हों।

1- नूपुर मेरठ के गंगानगर की रहने वाली हैं और भुवनेश्वर की पड़ोसी रही हैं।

2- नूपुर 12वीं मेरठ से की है जिसके बाद नोएडा से बीटेक किया।

3- 26 साल की नुपुर चार भाई-बहनों में नूपुर सबसे छोटी हैं।

4- नुपुर यूं तो भुवनेश्वर कुमार की पड़ोसी हैं मगर उनकी शुरुआती शिक्षा देहरादून में हुई।

5- नुपुर पेशे से इंजीनियर हैं और नोएडा में काम करती हैं।

6- अब नूपुर का परिवार ग्रेटर नोएडा में ही रहता है। नूपुर के पिता यशपाल सिंह नागर रिटायर्ड पुलिस अधिकारी हैं।

7- भुवनेश्वर के घर का नाम बिट्टू है और नूपुर भी उन्हें इसी नाम से बुलाती हैं।

8- घरवालों का कहना है कि भुवी और नूपुर पहले से एक दूसरे को पसंद करते थे, लेकिन दोनों में से किसी ने भी ये बात जाहिर नहीं होने दी। जब शादी की बात चली तो दोनों ने अपने घरवालों को अपने मन की बात बताई।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल