1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. मुंबई टी20 लीग के बहिष्कार की मालिकों ने दी धमकी, जानिए क्या है कारण

मुंबई टी20 लीग के बहिष्कार की मालिकों ने दी धमकी, जानिए क्या है कारण

 Reported By: Bhasha
 Published : Feb 18, 2020 09:07 pm IST,  Updated : Feb 18, 2020 09:07 pm IST

पत्र में टीम मालिकों ने कहा है कि अगर एमसीए लीग का प्रभार अपने हाथों में नहीं लेता है तो वे इसमें हिस्सा नहीं लेंगे।

Cricket Bat & Ball- India TV Hindi
Cricket Bat & Ball Image Source : GETTY

मुंबई| टी20 मुंबई लीग के टीम मालिकों ने मुंबई क्रिकेट संघ (एमसीए) के लीग का प्रभार नहीं संभालने की स्थिति में टूर्नामेंट के बहिष्कार की धमकी दी है। टीम मालिकों ने यहां बैठक के बाद एमसीए अध्यक्ष विजय पाटिल को पत्र लिखा। 

पत्र में टीम मालिकों ने कहा है कि अगर एमसीए लीग का प्रभार अपने हाथों में नहीं लेता है तो वे इसमें हिस्सा नहीं लेंगे। इस लीग का संचालन अभी एक निजी कंपनी कर रही है जिसने एमसीए के साथ करार किया है। 

संपर्क करने पर एमसीए के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि टूर्नामेंट एमसीए के संविधान के अनुसार होगा और यह मालिकों तथा निजी कंपनी दोनों के लिए फायदे की स्थिति है। अधिकारी ने कहा, ‘‘निजी फर्म को लीग में कुछ भूमिका दी जाएगी।’’ 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल