1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. एशेज सीरीज: चौथे टेस्ट की पहली पारी में स्मिथ नहीं लगा सके शतक, ऑस्ट्रेलिया 327 पर सिमटी

एशेज सीरीज: चौथे टेस्ट की पहली पारी में स्मिथ नहीं लगा सके शतक, ऑस्ट्रेलिया 327 पर सिमटी

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Dec 27, 2017 11:22 am IST,  Updated : Dec 27, 2017 11:22 am IST

पहली पारी में कंगारुओं की तरफ से सबसे ज्यादा रन डेविड वॉर्नर (103) ने बनाए।

ऑस्ट्रेलिया की पहली...- India TV Hindi
ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी सिमटी

ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही एशेज सीरीज के चौथे मैच में ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी 327 रनों पर सिमट गई। पहली पारी में कंगारुओं की तरफ से सबसे ज्यादा रन डेविड वॉर्नर (103) ने बनाए। वहीं, स्टीवन स्मिथ (76), शॉन मार्श (61) ने भी टीम के लिए उपयोगी पारी खेली। इंग्लैंड की तरफ से स्टुअर्ट ब्रॉड ने (4), जेम्स एंडरसन ने (3), क्रिस वोक्स ने (2) औक टॉम कुर्रन ने (1) विकेट अपने नाम किया। पहले दिन के स्कोर 244/3 से आगे खेलने उतरी ऑस्ट्रेलिया टीम के स्कोर को स्मिथ और मार्श ने आगे बढ़ाया। इसी बीच मार्श ने अपना अर्धशतक भी पूरा कर लिया।

दोनों बल्लेबाजों ने दूसरे दिन टीम को अच्छी शुरुआत दिला दी और लगने लगा कि स्मिथ एक बार फिर से शतक लगाएंगे। लेकिन ऐसा हो नहीं सका और कुर्रन ने स्मिथ को आउट कर अपनी टीम को दिन की पहली सफलता दिला दी। इसके बाद मिचेल मार्श (9) भी ज्यादा देर तक क्रीज पर नहीं टिक सके और उन्हें वोक्स ने अपना शिकार बनाया। अभी टीम के स्कोर में 36 रन और जुड़े थे कि शॉन मार्श भी पवेलियन लौट गए। मार्श के आउट होने के बाद इंग्लैंड ने पुछल्ले बल्लेबाजों को समेटने में ज्यादा देर नहीं लगाई और पूरी टीम को 327 रनों पर ऑलआउट कर दिया।

इससे पहले मैच के पहले दिन का केल खत्म होने तक ऑस्ट्रेलिया ने 244/3 का स्कोर बनाया था। पहले दिन डेविड वॉर्नर ने शानदार शतक लगाया था और टीम को बेहतरीन शुरुआत दिलाई। पहले विकेट के लिए वॉर्नर और बैंक्रॉफ्ट ने 122 रनों की साझेदारी की। इसी बीच बैंक्रॉफ्ट (26) रन बनाकर आउट हो गए और इंग्लैंड को पहली सफलता मिली। इस दौरान वॉर्नर ने शानदार बल्लेबाजी जारी रखी और शतक लगा दिया। हालांकि शतक लगाने के बाद वॉर्नर ज्यादा देर तक क्रीज पर नहीं रुक सके और (103) रन बनाकर दूसरे विकेट के रूप में आउट हुए। तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए उस्मान ख्वाजा भी कुछ खास नहीं कर सके और (17) रन बनाकर आउट हो गए।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल