1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. खेल इस समय अप्रासंगिक, लेकिन हम जल्दी वापसी करेंगे- नासिर हुसैन

खेल इस समय अप्रासंगिक, लेकिन हम जल्दी वापसी करेंगे- नासिर हुसैन

 Reported By: IANS
 Published : Mar 25, 2020 03:28 pm IST,  Updated : Mar 25, 2020 03:28 pm IST

कोविड-19 के कारण पूरे विश्व में अभी तक 18,000 से अधिक लोगों की जान चली गई है। 

Nasser Hussain- India TV Hindi
Nasser Hussain Image Source : GETTY IMAGES

लंदन| इंग्लैंड के पूर्व कप्तान नासिर हुसैन ने कहा है कि इस समय खेल अप्रासांगिक हैं और लोगों के पास कोरोनावायरस के कारण खेल से कहीं ज्यादा अहम बातें चिंता करने के लिए हैं। कोविड-19 के कारण पूरे विश्व में अभी तक 18,000 से अधिक लोगों की जान चली गई है। इस बीमारी के कारण ओलम्पिक खेलों को भी एक साल के लिए स्थगित कर दिया गया है।

क्रिकेट जगत भी इसके कारण काफी प्रभावित हुआ है। इस समय कोई भी क्रिकेट गतिविधि नहीं हो रही है।

हुसैन ने डेली मेल से कहा, "चीजों को बड़े पैमाने पर देखा जाए तो इस समय खेल आप्रासंगिक हो गए हैं और इससे भी कहीं ज्यादा अहम चीजें हैं। लेकिन, खेल कई लोगों की जिंदगी में काफी बड़ा रोल निभाता है और हम जल्दी वापसी करेंगे।"

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान से जब पूछा गया कि भविष्य में बिना दर्शकों के खेलना एक विकल्प हो सकता है तो उन्होंने कहा, "अगर हम दर्शक को देखने के लिए कुछ दे रहे हैं तो ठीक है, लेकिन यह तभी होना चाहिए जब यह बिल्कुल सुरक्षित हो क्योंकि सिर्फ एक खिलाड़ी को यह वायरस होगा और फिर दोबारा से चीजें बंद कर दी जाएंगी।"

इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने 28 मई तक अपनी सभी पेशेवर क्रिकेट गतिविधियों को बंद कर दिया है।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल