1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. आईपीएल 11: इस राज्य को मिली एलिमिनेटर और क्वालीफायर-2 की मेजबानी

आईपीएल 11: इस राज्य को मिली एलिमिनेटर और क्वालीफायर-2 की मेजबानी

 Reported By: Bhasha
 Published : Mar 17, 2018 06:26 pm IST,  Updated : Mar 17, 2018 06:26 pm IST

वेस्टइंडीज के इस साल के आखिर में भारत दौरे का एकमात्र टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच चार नवंबर को ईडन गार्डन्स में खेला जाएगा। बंगाल क्रिकेट संघ के अध्यक्ष सौरव गांगुली ने यह जानकारी दी।

आईपीएल- India TV Hindi
आईपीएल

कोलकाता: वेस्टइंडीज के इस साल के आखिर में भारत दौरे का एकमात्र टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच चार नवंबर को ईडन गार्डन्स में खेला जाएगा। बंगाल क्रिकेट संघ के अध्यक्ष सौरव गांगुली ने यह जानकारी दी। 

वेस्टइंडीज इस दौरे में तीन टेस्ट, पांच एकदिवसीय मैच और एक टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलेगा। गांगुली ने कहा, ‘‘हम एकमात्र टी20 के लिये कैरेबियाई टीम की मेजबानी करेंगे।’’ 

उन्होंने कहा कि अगर पुणे इंडियन प्रीमियर लीग के क्वालीफायर्स का आयोजन करने में नाकाम रहता है तो ईडन गार्डन्स को उसकी मेजबानी मिल सकती है। प्लेआफ (एलिमिनेटर और क्वालीफायर-2) की मेजबानी अभी महाराष्ट्र क्रिकेट संघ (एमसीए) को मिली है। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल