1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. Ind vs Wi: दूसरे टेस्ट मैच से पहले वेस्टइंडीज की टीम में हुई इस धाकड़ खिलाडी की वापसी, जबकि गेल है बाहर

Ind vs Wi: दूसरे टेस्ट मैच से पहले वेस्टइंडीज की टीम में हुई इस धाकड़ खिलाडी की वापसी, जबकि गेल है बाहर

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Aug 28, 2019 09:42 am IST,  Updated : Aug 28, 2019 09:42 am IST

दूसरे टेस्ट के लिए जिन 13 सदस्यों का ऐलान किया गया है उसमें बहुत अधिक बदलाव नहीं है।

Keemo Paul, Player Westindies- India TV Hindi
Keemo Paul, Player Westindies Image Source : GETTY IMAGES

टीम इंडिया के हाथों टी20, वनडे और अंत में पहले टेस्ट मैच में मात खाने के बाद वेस्टइंडीज टीम के लिए एक राहत की खबर है। उसके शानदार ऑलराउंडर खिलाड़ी कीमो पॉल अब पूरी तरह से फिट है जिसके चलते उन्हें दूसरे टेस्ट की टीम में शामिल किया गया है।

पहला टेस्ट मैच हारने के बाद टेस्ट सीरीज को बचाने के लिए वेस्टइंडीज ने दूसरे टेस्ट मैच से पहले अपनी टीम में दो बदलाव किए हैं। जिसमें कीमो पॉल को जगह मिली है जबकि विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल को दूर रखा गया है।

दरअसल, पैर के टखने में चोट के कारण कीमो पॉल पहले टेस्ट मैच से बाहर बैठे थे। जिसके बाद अब पूरी तरह से फिट होने पर उन्हें टीम में शामिल किया गया है।

वहीं, आईसीसी विश्वकप 2019 के बाद संन्यास लेने वाले गेल ने कहा था कि वो भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेलकर संन्यास लेना चाहते है लेकिन गेल को भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज में जगह नहीं मिली। 

दूसरे टेस्ट के लिए जिन 13 सदस्यों का ऐलान किया गया है उसमें बहुत अधिक बदलाव नहीं है। कीमो पॉल को मिगल कमिंस के स्थान पर टीम में चुना गया है। जबकि टखने में चोट की वजह से शेन डॉरिच दूसरे टेस्ट से बाहर हो गए हैं।

बता दें कि कीमो पॉल ने अब तक सिर्फ 3 टेस्ट मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 6 विकेट और 97 रन बनाए हैं। भारत और वेस्टइंडीज़ के बीच दूसरा टेस्ट मैच 30 अगस्त से जमैका में खेला जाएगा। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल