1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. आईपीएल में खेलने को लेकर चिंतित हैं केन विलियम्सन, सता रहा है कोविड-19 का डर

आईपीएल में खेलने को लेकर चिंतित हैं केन विलियम्सन, सता रहा है कोविड-19 का डर

 Edited By: IANS
 Published : Sep 02, 2020 05:41 pm IST,  Updated : Sep 02, 2020 05:41 pm IST

विलियम्सन गुरुवार को सनराइजर्स के साथ जुड़ सकते हैं। वह न्यूजीलैंड के उन छह खिलाड़ियों में से हैं जो आईपीएल में खेलेंगे।

IPL, IPL 2019, Indian Premier League, IPL news, IPL Live Score,Sunrisers Hyderabad,Kane Williamson,I- India TV Hindi
Kane Williamson Image Source : GETTY IMAGES

न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के कप्तान केन विलियम्सन ने माना है कि वह कोविड-19 को लेकर चिंतित हैं। विलियम्सन आईपीएल के 13वें सीजन में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेलेंगे। कोविड-19 के कारण इस बार आईपीएल का आयोजन संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में 19 सितंबर से 10 नवंबर के बीच किया जा रहा है।

यूएई पहुंची चेन्नई सुपर किंग्स की टीम के 13 सदस्य कोविड पॉजिटिव निकले हैं जिनमें से दो खिलाड़ी हैं।

यह भी पढ़ें- अगर मौका मिला तो चोटों को लेकर कमिंस से टिप्स लूंगा : नागरकोटी

विलियम्सन ने रेडियो न्यूजीलैंड से बात करते हुए कहा, "जाहिर सी बात है कि यह काफी बुरी खबर है। आप यह सुनना पसंद नहीं करेंगे कि किसी को कोविड है। मैंने सुना है कि उनमें किसी तरह के लक्षण नहीं थे। इसलिए उम्मीद है कि एक और लॉकडाउन में रहकर वो इससे जल्दी ठीक हो जाएंगे।"

उन्होंने कहा, "थोड़ी बहुत चिंता है, निश्चित तौर पर जब आप समय के करीब जाते हो तो.. आप सोचने लगते हैं कि आपको थोड़ा सतर्क और अनुशानात्मक रहना होगा।"

विलियम्सन गुरुवार को सनराइजर्स के साथ जुड़ सकते हैं। वह न्यूजीलैंड के उन छह खिलाड़ियों में से हैं जो आईपीएल में खेलेंगे।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल