Tuesday, February 10, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. नेल्सन वनडे : न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान को 8 विकेट से हराया

नेल्सन वनडे : न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान को 8 विकेट से हराया

Reported by: IANS
Published : Jan 09, 2018 03:51 pm IST, Updated : Jan 09, 2018 03:51 pm IST

मार्टिन गुप्टिल (नाबाद 86) का नाबाद अर्धशतकीय पारी के दम पर न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान को साक्सटन ओवल मैदान पर खेले गए दूसरे वनडे मैच में मंगलवार को आठ विकेट से हरा दिया।

मार्टिन गुप्टिल- India TV Hindi
मार्टिन गुप्टिल

मार्टिन गुप्टिल (नाबाद 86) का नाबाद अर्धशतकीय पारी के दम पर न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान को साक्सटन ओवल मैदान पर खेले गए दूसरे वनडे मैच में मंगलवार को आठ विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ न्यूजीलैंड ने पांच वनडे मैचों की इस सीरीज में 2-0 से बढ़त हासिल कर ली है। इससे पहले, वेलिंग्टन में खेले गए पहले वनडे मैच में मेजबान टीम ने पाकिस्तान को 61 रनों से हराया था। 

पिछले मैच की तरह इस मैच के दौरान भी बारिश ने बाधा डाली थी और इस कारण यह मैच भी डकवर्थ लुइस विधि के अनुसार खेला गया। 

पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए नौ विकेट के नुकसान पर 246 रनों का स्कोर खड़ा किया था। इस लक्ष्य को हासिल करने उतरी न्यूजीलैंड 14 ओवर का मैच ही खेल पाई थी कि बारिश ने दखल दे दी। मेजबान टीम ने दो विकेट के नुकसान पर 65 रन बनाए थे। 

बारिश बंद होने के बाद मैच अधिकारियों ने न्यूजीलैंड को 25 ओवरों में 151 रनों का लक्ष्य दिया था। पहले बनाए गए रनों के आधार पर अब न्यूजीलैंड को 11 ओवरों में 86 रन बनाने थे, जिसे कीवियों ने बिना कोई और विकेट गंवाए 23.5 ओवर में हासिल कर जीत दर्ज की। 

पाकिस्तान ने मोहम्मद आजम (60), शादाब खान (52) और हसन अली (51) की अर्धशतकीय पारियों के दम पर निर्धारित ओवरों में 246 रन बनाए और न्यूजीलैंड को 247 रनों का लक्ष्य दिया। 

न्यूजीलैंड के लिए लॉकी फग्र्यूसन ने सबसे अधिक तीन विकेट लिए। इसके अलावा, टिम साउथी और टोड एश्ले को दो-दो विकेट मिले। ट्रैंट बाउल्ट तथा मिशेल सेंटनर को एक-एक सफलता मिली। न्यूजीलैंड ने गुप्टिल और रॉस टेलर (नाबाद 45) के बीच हुई 104 रनों की शानदार शतकीय साझेदारी के दम पर अपने 151 रनों के लक्ष्य को हासिल कर लिया। इस पारी में न्यूजीलैंड की ओर से कप्तान केन विलियमसन (19) और कोलिन मुनरो का विकेट गिरा था। मुनरो खाता भी नहीं खोल पाए थे। 

गेंदबाजी में असफल रही पाकिस्तान के लिए मोहम्मद आमिर और फहीम अशरफ ही एक-एक विकेट ले पाए। 

न्यूजीलैंड की जीत में अहम योगदान देने वाले गुप्टिल को प्लेयर ऑफ द मैच के पुरस्कार से नवाजा गया। न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच पांच वनडे मैचों की सीरीज का तीसरा मैच डुनेडिन के यूनिवर्सिटी ओवल मैदान पर 13 जनवरी को खेला जाएगा। 

Latest Cricket News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल

Advertisement

लाइव स्कोरकार्ड

Advertisement
Advertisement