1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. हार्दिक पांड्या और नताशा की पुरानी तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर मचाई सनसनी

हार्दिक पांड्या और नताशा की पुरानी तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर मचाई सनसनी

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Aug 28, 2020 10:00 am IST,  Updated : Aug 28, 2020 10:00 am IST

पिता बने हार्दिक इन दिनों जरूर आईपीएल खेलने यूएई गए हो लेकिन वो अपने बच्चे और पत्नी नताशा को काफी मिस कर रहे हैं। 

Hardik Pandya- India TV Hindi
Hardik Pandya Image Source : INSTA- @HARDIKPANDYA93

कोरोना महामारी के बीच 19 सितंबर से शुरू होने वाले आईपीएल के आगामी सीजन को लेकर सभी भारतीय खिलाड़ी इस समय दुबई या अबुधाबी में पहुँच गए हैं। जिस कड़ी में टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या भी अपनी टीम मुंबई इंडियंस के साथ यूएई में हैं। इस तरह हाल ही में पिता बने हार्दिक इन दिनों जरूर आईपीएल खेलने यूएई गए हो लेकिन वो अपने बच्चे और पत्नी नताशा को काफी मिस कर रहे हैं। 

जी हां, हार्दिक पांड्या की एक पोस्ट ने इस समय सोशल मीडिया पर सनसनी फैला रखी है। इस तस्वीर में उनके साथ कोई और नहीं, बल्कि उनकी पत्नी नताशा स्टानकोविक हैं। हार्दिक पांड्या ने अपनी और नताशा की थ्रोबैक तस्वीर को अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। जो की लगातार वायरल होती जा रही है। हलांकि हार्दिक ने ऐसा काम पहली बार नहीं किया है इसके अलावा भी वो तमाम तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। 

ये भी पढ़ें - IPL 2020 : केकेआर में क्रिस लिन को रिटेन नहीं करने पर कप्तान दिनेश कार्तिक ने तोड़ी अपनी चुप्पी

इस कड़ी में हार्दिक नताशा के साथ की गई वीडियो कॉल का एक स्क्रीनशॉट अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया था। इस स्क्रीनशॉट में नताशा और उनका बेटा नजर आ रहा है, जबकि ऊपर हार्दिक पांड्या हैं, जो यूएई में रहकर उनसे बात कर रहे हैं, लेकिन हाल ही में जो तस्वीर हार्दिक पांड्या ने शेयर की है उसमें वे और नताशा एक लग्जरी कार में बैठे नजर आ रहे हैं। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा है, "Watch-u lookin at?"

बता दें कि हार्दिक और उनकी पत्नी नताशा लगतार तस्वीर शेयर करते रहते हैं और एक - दूसरे की पोस्ट पर प्यार भरे कमेंट भी करते नजर आते रहते हैं। जबकि नताशा वड़ोदरा में रहकर हार्दिक को अपना प्यार भेजती रहती हैं। 30 जुलाई को नताशा ने बेटे को जन्म दिया है। जिसका नाम अगस्त्या पांड्रया रखा है। 

ये भी पढ़ें - IPL 2020 : दिल्ली कैपिटल्स को लगा बड़ा झटका, टीम का यह स्टार खिलाड़ी टूर्नामेंट से हुआ बाहर

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल