1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. इंग्लैंड दौरे के लिए टिम को आस्ट्रेलिया की कमान

इंग्लैंड दौरे के लिए टिम को आस्ट्रेलिया की कमान

 Reported By: IANS
 Published : May 08, 2018 04:37 pm IST,  Updated : May 08, 2018 04:37 pm IST

अगले माह होने वाले इंग्लैंड दौरे के लिए आस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की कमान टिम पेन को सौंपी गई है। वेबसाइट 'ईएसपीएनक्रिकइन्फो डॉट कॉम' की रिपोर्ट के अनुसार, मंगलवार को इंग्लैंड में जून में होने वाली वनडे सीरीज के लिए आस्ट्रेलिया टीम की घोषणा कर दी गई है। 

Tim Penn- India TV Hindi
Tim Penn

मेलबर्न: अगले माह होने वाले इंग्लैंड दौरे के लिए आस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की कमान टिम पेन को सौंपी गई है। वेबसाइट 'ईएसपीएनक्रिकइन्फो डॉट कॉम' की रिपोर्ट के अनुसार, मंगलवार को इंग्लैंड में जून में होने वाली वनडे सीरीज के लिए आस्ट्रेलिया टीम की घोषणा कर दी गई है। पांच मैचों की इस वनडे सीरीज के लिए एरॉन फिंच उप-कप्तान के रूप में टिम का साथ देंगे। नए कोच जस्टिन लेंगर के मार्गदर्शन में इंग्लैंड दौरे के लिए घोषित टीम में नाथन लॉयन और शॉन मार्श की वापसी हुई है। 

बॉल टेम्परिंग के कारण प्रतिबंध का सामना कर रहे स्टीव स्मिथ और डेविड वॉर्नर के स्थान पर टिम और एरॉन को कप्तान तथा उप-कप्तान की जिम्मेदारी मिली है। 

क्रिकेट आस्ट्रेलिया की चयन समिति के प्रमुख ट्रेवर हेंस ने कहा कि यह कम समय के लिए लिया गया विकल्प है। अगले साल होने वाले विश्व कप से पहले कप्तानी के लिए अन्य विकल्प अब भी खुले हैं। 

इंग्लैंड में 13 जून से पांच वनडे मैचों की सीरीज शुरू हो रही है। पहला मैच लंदन के केनिंग्टन ओवल मैदान पर खेला जाएगा। इसके बाद, 16 जून को दूसरा मैच सोफिया गार्डन्स (कार्डिफ), तीसरा मैच 19 जून को नोटिंघम के ट्रेंट ब्रिज, चौथा मैच चेस्टर-ले-स्ट्रीट के रीवरसाइड ग्राउंड और पांचवां मैच मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रेफोर्ड मैदान पर खेला जाएगा। इसके साथ ही, 27 जून को खेले जाने वाले एकमात्र टी-20 मैच के लिए भी टीम की घोषणा की गई है और इसकी कमान फिंच को सौंपी गई है। 

आस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम (वनडे सीरीज): टिम पेन (कप्तान-विकेटकीपर), एरॉन फिंच (उप-कप्तान), एश्टन एगर, एलेक्स कारे (विकेटकीपर), जोश हाजलेवुड, ट्रेविस हेड, नाथन लॉयन, ग्लेन मैक्सवेल, शॉन मार्श, झे रिचर्डसन, केन रिचर्डसन, डी एक्रे शॉर्ट, बिली स्टेनलेक, मार्कस स्टोइनिस और एंड्रयू टाई

टी-20 टीम: एरॉन फिंच (कप्तान), एलेक्स कारे (उप-कप्तान- विकेटकीपर), एश्टन एगर, ट्रेविस हेड, निक मेडिनसन, ग्लेन मैक्सवेल, झे रिचर्डसन, केन रिचर्डसन, डी एक्रे शॉर्ट, बिली स्टेनलेक, मार्कस स्टोइनिस, मिशेल स्वेपसन, एंड्रयू टाई, जैक विल्डरमुथ। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल।