1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. गेंद से छेड़छाड़ मामला: बीच मैच में बदल गया ऑस्ट्रेलिया का कप्तान, टिम पेन करेंगे कप्तानी

गेंद से छेड़छाड़ मामला: बीच मैच में बदल गया ऑस्ट्रेलिया का कप्तान, टिम पेन करेंगे कप्तानी

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Mar 25, 2018 02:26 pm IST,  Updated : Mar 25, 2018 02:28 pm IST

गेंद से छेड़छाड़ मामले में स्टीवन स्मिथ, डेविड वॉर्नर ने छोड़ा अपना-अपना पद।

टिम पेन और स्टीवन...- India TV Hindi
टिम पेन और स्टीवन स्मिथ

दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे तीसते टेस्ट मैच में कंगारू टीम मैदान के अंदर और बाहर दोनों जजगह बैकफुट पर नजर आ रही है। टीम पर मैच हारने का दबाव तो पहले ही था अब स्टीवन स्मिथ और डेविड वॉर्नर ने बाकी बचे मैच से कप्तानी और उप कप्तानी छोड़ दी है। इसका ये मतलब होगा कि ऑस्ट्रेलिया को बीच मैच में अपना कप्तान बदलना होगा। आनन-फानन में क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने बड़ा फैसला लेते हुए टिम पेन को कप्तान बना दिया है। अब बाकी बचे तीसरे टेस्ट में पेन ऑस्ट्रेलिया की कप्तानी करेंगे।

आपको बता दें कि स्मिथ और वॉर्नर पर लगातार दबाव बढ़ रहा था और पीएम मैल्कम टर्नबुल के बयान के बाद लगने लगा था कि दोनों पर कड़ा ऐक्शन लिया जा सकता है। पीएम टर्नबुल ने अपने बयान में कहा , 'इस बात पर विश्वास करना मुश्किल है कि ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बेईमानी में शामिल हो सकते हैं। हमारे क्रिकेटर युवाओं और पूरे देश के लिए आदर्श हैं और क्रिकेट ईमानदारी का पर्याय है।' पीएम टर्नबुल ने आगे कहा, 'हमारी टीम ऐसे किसी मामले में कैसे शामिल हो सकती है? जब आप एक बार बैगी ग्रीन (टेस्ट मैच की टोपी) पहन लेते हैं तो आप ऑस्ट्रेलिया में एक राजनेता से भी ऊपर हो जाते हैं लेकिन जो कुछ भी हुआ है वो चौंकाने और निराश करने वाला है। ये बिल्कुल गलत है और मुझे पूरी उम्मीद है कि क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया जल्द ही कार्रवाई करेगा।'

पीएम के अलावा ऑस्ट्रेलियन स्पोर्ट्स कमीशन ने भी मामले पर अपना बयान देते हुए स्मिथ को कप्तानी से हटाए जाने की बात की है। एएससी ने बयान में कहा, 'स्मिथ को जल्द ही कप्तानी छोड़ देनी चाहिए। स्मिथ के अलावा जिसे भी इस हरकत के बारे में पहले से पता था उन्हें भी अपना पद छोड़ देना चाहिए। एएससी किसी भी खेल में बेईमानी की निंदा करता है। एएससी ये उम्मीद करता है कि खिलाड़ियों की वजह से देश का सिर हमेशा गर्व से ऊंचा रहे।' आपको बता दें कि स्मिथ ने बयान दिया था कि मैदान में मौजूद खिलाड़ियों को बैंक्रॉफ्ट की हरकत के बारे में पता था। हालांकि अभी ये साफ नहीं है कि दोनों खिलाड़ियों को सिर्फ इसी मैच के लिए हटाया गया है या फिर पूरी सीरीज तक दोनों अपने-अपने पदों से दूर रहेंगे। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल