1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. टिम सीफर्ट कोरोना जांच में नेगेटिव, जल्द लौटेंगे स्वदेश : न्यूजीलैंड कोच स्टीड

टिम सीफर्ट कोरोना जांच में नेगेटिव, जल्द लौटेंगे स्वदेश : न्यूजीलैंड कोच स्टीड

 Reported By: Bhasha
 Published : May 18, 2021 01:46 pm IST,  Updated : May 18, 2021 01:46 pm IST

न्यूजीलैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज टिम सीफर्ट कोरोना जांच में नेगेटिव पाये गए हैं और अब स्वदेश लौटेंगे।

टिम सीफर्ट कोरोना...- India TV Hindi
टिम सीफर्ट कोरोना जांच में नेगेटिव, जल्द लौटेंगे स्वदेश : न्यूजीलैंड कोच स्टीड Image Source : GETTY

क्राइस्टचर्च। न्यूजीलैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज टिम सीफर्ट कोरोना जांच में नेगेटिव पाये गए हैं और अब स्वदेश लौटेंगे। उन्हें भारत में आईपीएल के दौरान संक्रमण हुआ था । न्यूजीलैंड के कोच गैरी स्टीड ने यह जानकारी दी। सीफर्ट कोलकाता नाइट राइडर्स टीम में थे और आठ मई को उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी।

स्टीड ने ‘स्टफ डॉट कॉम डॉट न्यूजीलैंड’ से कहा ,‘‘ मेरी टिम से कुछ समय पहले ही बात हुई है। उसकी रिपोर्ट नेगेटिव आई है और वह जल्दी ही भारत से लौटेगा।’’ उन्होंने कहा ,‘‘मुझे नहीं पता कि उसे आने में कितना समय लगेगा और वह किस रास्ते से आयेगा लेकिन यह अच्छी बात है कि वह स्वस्थ है।’’

रिपोर्ट के अनुसार न्यूजीलैंड क्रिकेट के प्रवक्ता ने इसकी पुष्टि की कि सीफर्ट भारत से रवाना हो गए है। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल