1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. टीएनसीए ने क्रिकेट सलाहकार समिति का किया गठन

टीएनसीए ने क्रिकेट सलाहकार समिति का किया गठन

 Reported By: Bhasha
 Published : Nov 21, 2020 10:29 pm IST,  Updated : Nov 21, 2020 10:29 pm IST

टीएनसीए ने शनिवार को क्रिकेट सलाहकार समिति (सीएसी) का गठन किया जिसमें राज्य के पूर्व कप्तान एस सुरेश और भारतीय महिला टीम की पूर्व खिलाड़ी सुधा शाह को शामिल किया गया है।

Tamilnadu Cricket Association- India TV Hindi
Tamilnadu Cricket Association Image Source : TWITTER - @TNCACRICKET

चेन्नई| तमिलनाडु क्रिकेट संघ (टीएनसीए) ने शनिवार को क्रिकेट सलाहकार समिति (सीएसी) का गठन किया जिसमें राज्य के पूर्व कप्तान एस सुरेश और भारतीय महिला टीम की पूर्व खिलाड़ी सुधा शाह को शामिल किया गया है। टीएनसीए के सचिव आरएस रामस्वामी ने पीटीआई-भाषा को बताया कि सीएसी में सुरेश और सुधा के साथ राज्य के पूर्व खिलाड़ी यूआर राधाकृष्णन को भी जगह दी गयी है। टीएनसीए शीर्ष परिषद की बैठक के बाद यहां सीएसी को चुना गया था।

राधाकृष्णन ने कहा कि सीएसी सोमवार को एक बैठक के दौरान सीनियर चयन समिति की संरचना पर फैसला करेगी। एम सेंथिलनाथन की अध्यक्षता वाले टीएनसीए की मौजूदा चयन समिति में आर रामकुमार, के भारत कुमार, आर वेंकटेश और तनवीर जब्बार शामिल हैं।

रिकी पोंटिंग क्यों है एक बेहतरीन कोच, मार्कस स्टोइनिस ने खोला राज 

इस बीच टीएनसीए की विज्ञप्ति में बताया गया कि शीर्ष परिषद ने 28 दिसंबर को वार्षिक आम सभा (ऑनलाइन) आयोजित करने का प्रस्ताव रखा है। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल