1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. टॉम मूडी की नजर में रोहित और वार्नर दुनिया के सर्वश्रेष्ठ T20 सलामी बल्लेबाज

टॉम मूडी की नजर में रोहित और वार्नर दुनिया के सर्वश्रेष्ठ T20 सलामी बल्लेबाज

 Reported By: Bhasha
 Published : Apr 04, 2020 04:27 pm IST,  Updated : Apr 04, 2020 04:27 pm IST

पूर्व आल राउंडर टॉम मूडी ने शनिवार को भारत के रोहित शर्मा और साथी ऑस्ट्रेलियाई डेविड वार्नर को टी20 में सर्वश्रेष्ठ सलामी बल्लेबाज के तौर पर चुना। 

टॉम मूडी की नजर में...- India TV Hindi
टॉम मूडी की नजर में रोहित और वार्नर दुनिया के सर्वश्रेष्ठ T20 सलामी बल्लेबाज Image Source : GETTY IMAGES

नई दिल्ली। पूर्व आल राउंडर टॉम मूडी ने शनिवार को भारत के रोहित शर्मा और साथी ऑस्ट्रेलियाई डेविड वार्नर को टी20 में सर्वश्रेष्ठ सलामी बल्लेबाज के तौर पर चुना। मूडी मशहूर कोच और कमेंटेटर हैं।

एक सवाल-जवाब सत्र में मूडी ने चेन्नई सुपरकिंग्स को अपनी पसंदीदा आईपीएल टीम और महेंद्र सिंह धोनी को पसंदीदा कप्तान बताया। जब उनसे टी20 में सर्वश्रेष्ठ सलामी बल्लेबाज के बारे में पूछा गया तो 54 वर्षीय ने अपने ट्विटर पेज पर लिखा, ‘‘ बहुत मुश्किल है, लेकिन मैं डेविड वार्नर और रोहित शर्मा का नाम लूंगा।’’

भारत में क्रिकेट की अपार प्रतिभा मौजूद है लेकिन मूडी को लगता है कि इनमें शुभमन गिल सबसे बेहतर हैं। गिल ने भारत के लिये दो वनडे खेले हैं और टेस्ट टीम में भी जगह बना चुके हैं लेकिन अभी एक मैच खेलना बाकी है।

मूडी कई बार आईपीएल टीमों में कोचिंग दे चुके हैं, उनका मानना है कि न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन की क्रिकेट की समझ बहुत अच्छी है और उनके लिये पसंदीदा भारतीय क्षेत्ररक्षक रविंद्र जडेजा हैं। पसंदीदा भारतीय क्रिकेटर के बारे में पूछने पर उन्होंने कप्तान विराट कोहली का नाम लिया।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल