1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IPL 10: टॉस जीता दिल्ली ने, करेगी पहले बल्लेबाजी

IPL 10: टॉस जीता दिल्ली ने, करेगी पहले बल्लेबाजी

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Apr 17, 2017 04:08 pm IST,  Updated : Apr 17, 2017 04:29 pm IST

दिल्ली के फिरोजशाह कोटला मैदान पर खेले जा रहे इंडियन प्रीमियर लीग के 18वें मैच में दिल्ली डेयरडेविल्स की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है।

delhi - India TV Hindi
delhi

नई दिल्ली: दिल्ली के फिरोजशाह कोटला मैदान पर खेले जा रहे इंडियन प्रीमियर लीग के 18वें मैच में दिल्ली डेयरडेविल्स की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। आईपीएल के इस सीजन में दिल्ली का अपने घरेलू मैदान यानिपर यह दूसरा मैच है। इससे पहले अपने पिछले घरेलू मैच में दिल्ली ने किंग्स इलेवन पंजाब को हराया था। 

इसके अलावा, दिल्ली ने इस सीजन में अब तक खेले गए तीन मैचों में से दो मैचों में जीत हासिल कर अंक तालिका में सनराइजर्स हैदराबाद को पछाड़ते हुए तीसरा स्थान हासिल किया है। वहीं कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम ने अब तक खेले गए चार में से तीन मैचों में जीत हासिल की है और वह अंक तालिका में दूसरे स्थान पर है। 

इस मैच के लिए दिल्ली टीम में दो बदलाव किए गए हैं। शाहबाज नदीम के स्थान पर मोहम्मद शमी और पिछले मुकाबले में मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार जीतने वाले कोरी एंडरसन के स्थान पर एंजेलो मैथ्यूज को अंतिम एकादश में जगह मिली है। एंडरसन बीमार हैं। कोलकाता की अंतिम एकादश टीम में केवल एक बदलाव हुआ है। इस टीम में ट्रैंट बाउल्ट की जगह नाथन कोल्टर नाइल को जगह मिली है।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल