1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. केकेआर के लिए आईपीएल में गोधूलि बन सकता है एक बड़ी समस्या

केकेआर के लिए आईपीएल में गोधूलि बन सकता है एक बड़ी समस्या

 Edited By: Bhasha
 Published : Sep 02, 2020 10:42 pm IST,  Updated : Sep 02, 2020 10:45 pm IST

ज्यादातर मैच स्थानीय समयानुसार शाम छह बजे शुरू होंगे जब सूरज की रोशनी भी होगी और अंधेरा होना शुरू होगा इसलिये इस समय खेल पर असर पड़ेगा।

KKR, IPL 2020, Sports, Abudhabi, UAE- India TV Hindi
KKR Image Source : TWITTER/KKR

दो बार की चैम्पियन कोलकाता नाइटराइडर्स (केकेआर) को आगामी इंडियन प्रीमियर लीग के दौरान कुछ मैच गोधूलि में खेलने होंगे और इस चुनौती से निपटने के लिये टीम संयुक्त अरब अमीरात के हालात से आदी होने में जुटी है। 

ज्यादातर मैच स्थानीय समयानुसार शाम छह बजे शुरू होंगे जब सूरज की रोशनी भी होगी और अंधेरा होना शुरू होगा इसलिये इस समय खेल पर असर पड़ेगा और केकेआर के सहायक कोच अभिषेक नायर ने कहा कि टीम सुनिश्चित करना चाहती है कि खिलाड़ी इस चुनौती के लिये तैयार रहें। 

यह भी पढ़ें- केकेआर के सहायक कोच ने किया दावा, 4 से 5 दिन की ट्रेनिंग के बाद मैच के लिए तैयार हो जाएंगे खिलाड़ी

नायर ने केकेआर डॉट इन से कहा, ‘‘हमारे काफी मैच शाम के हैं। इसलिये हम इसे ध्यान में रख रहे हैं कि यहां मैच छह बजे शुरू होंगे। हमें गोधूलि में खेलना होगा जो क्रिकेट में काफी मुश्किल होता है क्योंकि इसमें छाया होती है और आप गेंद को अलग तरह से देखते हो। ’’ 

यह भी पढ़ें- विटालिटी टी-20 ब्लास्ट में हैंपशायर के लिए मैदान पर उतरेंगे शाहीन अफरीदी

उन्होंने कहा, ‘‘इसलिये हम दोनों परिस्थितियों - दोपहर और शाम का आदी होने की कोशिश कर रहे हैं। कुछ दिन के मैच भी होंगे। हम जानते हैं कि यहां तापमान काफी ज्यादा होता है जो 40 से 44 डिग्री तक चला जाता है। ’’ 

उन्होंने कहा कि शाम में खुले मैदान में हवा चलने से गेंद थोड़ा मूव करती है और खिलाड़ियों को इन परिस्थितियों से सांमजस्य बिठाना होगा। नायर ने कहा, ‘‘हम परिस्थितियों के आदी हो रहे हैं। यह बहुत ही अलग है। काफी खिलाड़ी यहां नहीं खेले हैं। इसलिये उनके लिये अनुकूलित होना और दिन के अलग समय में खेलना कैसा होता है, जानना जरूरी है। ’’ 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल