1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. दो वरिष्ठ खिलाड़ी धोनी के समर्थन में उतरे

दो वरिष्ठ खिलाड़ी धोनी के समर्थन में उतरे

 Written By: PTI
 Published : Jun 23, 2015 11:28 pm IST,  Updated : Jun 23, 2015 11:35 pm IST

मीरपुरः बांग्लादेश से लगातार दो मैच हारने के बाद आलोचना का शिकार हो रहे कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी से सर्मथन में उतरते हुए दो वरिष्ठ खिलाडि़यों ने उन्हें लीजेंड करार देते हुए कहा कि टीम

दो वरिष्ठ खिलाड़ी...- India TV Hindi
दो वरिष्ठ खिलाड़ी धोनी के समर्थन में उतरे

मीरपुरः बांग्लादेश से लगातार दो मैच हारने के बाद आलोचना का शिकार हो रहे कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी से सर्मथन में उतरते हुए दो वरिष्ठ खिलाडि़यों ने उन्हें लीजेंड करार देते हुए कहा कि टीम की हार के लिये केवल उन्हें जिम्मेदार नहीं ठहराया जाना चाहिये ।

क्रिकेटर सुरेश रैना ने टीम के साथ घोनी की तस्वीर पोस्ट करते हुए संदेश लिखा सम्मान इसके अलावा उन्होंने हाथ जोड़ने का संकेत भी पोस्ट किया है। अश्विन ने मैच की पूर्व संध्या पर संवाददाता सम्मेलन में उनका समर्थन किया।

भारत तीन मैचों की वर्तमान श्रृंखला के पहले दो मैच हार गया जिससे बांग्लादेश ने 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली। इसके बाद कप्तान धोनी को आलोचना का सामना करना पड़ा।

अश्विन ने कहा, यदि आप इस समय अपने कप्तान का साथ नहीं दोगे तो फिर कब दोगे। इसलिए जहां तक मेरा मानना है तो यह सेना जैसा है। यदि आप अपने सेनापति के पीछे खड़े नहीं होते तो निश्चित रूप से आपको मार दिया जाएगा। यदि मेरा कप्तान मुझसे कहेगा कि मैदान पर जान देनी है तो मैं ऐसा करूंगा।

उन्होंने कहा, यह केवल अभी का मामला नहीं है।

आपका कप्तान कोई भी हो आपको उसका साथ देना होता है। यदि वह आपसे मैदान पर जान देने के लिये कहता है तो आपको उसके लिये तैयार रहना चाहिए।
धोनी को भारतीय क्रिकेट का लीजेंड करार देते हुए अश्विन ने कहा, वह एक स्टार क्रिकेटर है। उन्होंने देश के लिये बहुत कुछ किया है। उन्होंने जो कुछ किया है हम वास्तव में उसे नहीं भुला सकते।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल