1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. U- 19 World Cup : बारिश से बाधित मुकाबले में भारत ने न्यूजीलैंड को हराकर क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह

U- 19 World Cup : बारिश से बाधित मुकाबले में भारत ने न्यूजीलैंड को हराकर क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह

 Edited By: India TV Sports Desk
 Published : Jan 24, 2020 10:20 pm IST,  Updated : Jan 24, 2020 10:20 pm IST

अंडर 19 विश्व कप में बारिश से बाधित मुकाबले में भारत ने न्यूजीलैंड को 44 रन से हराकर ग्रुप ए में पहले स्थान पर किया कब्जा।

Adithya Ashok,Atharva Ankolekar,Cricket,David Hancock,Dhruv Jurel,Divyansh Joshi,Fergus Lellman,Hayd- India TV Hindi
U 19 Indian cricket team Image Source : TWITTER/ @CRICKETWORLDCUP

ओपनर बल्लेबाजों के अर्धशतकों के बाद स्पिनर रवि बिश्नोई और अथर्व अंकोलेकर की शानदार गेंदबाजी से भारत अंडर-19 ने शुक्रवार को यहां बारिश से प्रभावित मैच में न्यूजीलैंड को डकवर्थ लुईस पद्वति से 44 रन से हरा दिया। इस जीत के साथ ही भारतीय टीम आईसीसी अंडर-19 विश्व कप में ग्रुप ए में शीर्ष पर रहते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है। 

इस मुकाबले में भारतीय टीम को पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिला था लेकिन 21 ओवर में बिना किसी नुकसान के 103 रन के स्कोर पर बारिश आ गयी। इसके बाद जब खेल शुरू हुआ तो मैच 23-23 ओवर का कर दिया गया। भारत ने यशस्वी जायसवाल (नाबाद 57) और दिव्यांश (नाबाद 52) की शानदार पारियों से बिना किसी नुकसान के 115 रन बनाये। 

न्यूजीलैंड की टीम को इस तरह से डकवर्थ लुईस पद्वति से जीत के लिये 192 रन का लक्ष्य मिला। उसने धमाकेदार शुरुआत की और एक समय उसका स्कोर दो विकेट पर 99 रन था लेकिन तेजी से रन बनाने के प्रयास में बाद में उसके विकेट उखड़ते गये और आखिर में पूरी कीवी टीम 21 ओवर में 147 रन पर आउट हो गयी। 

न्यूजीलैंड के चार बल्लेबाज दोहरे अंक में पहुंचे। इनमें ओपनर बल्लेबाज रियास मारियू ने सर्वाधिक 42 रन बनाये जबकि फर्गुस लेलमैन ने 31 रन का योगदान दिया। भारत की तरफ से लेग स्पिनर बिश्नोई ने 30 रन देकर चार और बायें हाथ के स्पिनर अंकोलेकर ने 28 रन देकर तीन विकेट लिये। 

भारतीय टीम ने इस तरह से ग्रुप ए में अपने सभी तीन मैच जीतकर शीर्ष पर रहकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। न्यूजीलैंड की टीम हार के बावजूद क्वार्टर फाइनल में जगह सुनिश्चित करने में सफल रही। 

 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल