1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. U-19 WC: राहुल द्रविड की दरियादिली, पाकिस्‍तान को हराने के बाद उसके ड्रेसिंग रूम गए!

U-19 WC: राहुल द्रविड की दरियादिली, पाकिस्‍तान को हराने के बाद उसके ड्रेसिंग रूम गए!

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Feb 06, 2018 06:29 pm IST,  Updated : Feb 06, 2018 06:29 pm IST

U-19 विश्व कप जीतने के बाद एक तरफ़ जहां इंडियन टीम की तारीफ़ हो रही है वहीं कोच राहुल द्रविड की ख़ासतौर पर प्रशंसा की जा रही है. द्रविड ने जिस तरह से इस टीम को निखारा और संवारा वो वाक़ई क़ाबिल-ए-तारीफ़ है.

rahul dravid- India TV Hindi
rahul dravid

U-19 विश्व कप जीतने के बाद एक तरफ़ जहां इंडियन टीम की तारीफ़ हो रही है वहीं कोच राहुल द्रविड की ख़ासतौर पर प्रशंसा की जा रही है. द्रविड ने जिस तरह से इस टीम को निखारा और संवारा वो वाक़ई क़ाबिल-ए-तारीफ़ है. आपको बता दें कि सेमीफ़ाइनल में भारत ने चिर प्रतिद्वंदी पाकिस्तान को हराया था. इसके बाद ख़बरें आईं थी कि राहुल द्रविड़ पाकिस्तान के ड्रेसिंग रुम में गए थे और वहां उन्होंने पाकिस्तानी खिलाड़ियों से बातकर उनका हौंसला बढ़ाया था लेकिन जब इस बारे में द्रविड से पूछा गया तो उन्होंने साफ मना कर दिया था. 

अंडर 19 क्रिकेट वर्ल्ड कप जीतकर भारत वापस आने के बाद मीडिया से सोमवार को बातचीत के दौरान जब राहुल द्रविड से एक पत्रकार ने पूछा कि वे पाकिस्तान को सेमीफाइनल में हराने के बाद उनके ड्रेसिंग रूम में क्यों गए थे तो पहले तो राहुल द्रविड ने पत्रकार को वहीं रोका और कहा कि वे उनके ड्रेसिंग रूम में गए ही नहीं थे. इसके बाद पत्रकार के सवालों का जवाब देते हुए राहुल द्रविड ने कहा “मैं उनके ड्रेसिंग रूम में नहीं गया था. मैं पाकिस्तान अंडर 19 टीम के मैनेजर से ड्रेसिंग रूम के बाहर मिला था और कहा कि टूर्नामेंट में अच्छा खेला. एक कोच होने के नाते अच्छी प्रतिभा को प्रोत्साहित करना हमारा कर्तव्य है.”

लेकिन उधर पाकिस्तान टीम के मैनेजर नदीम ख़ान ने अपने एक बयान में कहा कि मैच के बाद राहुल उनके ड्रेसिंग रूम में खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाने पहुंचे थे। नदीम ने कहा कि राहुल ने खेल भावना का परिचय दिया. उनके ऐसा करने से हमारे मन में उनका क़द और बढ़ गया है.

राहुल द्रविड ने कहा “उनके पास प्रतिभाशाली लेफ्ट आर्म बॉलर हैं जिन्होंने टूर्नामेंट में बहुत ही शानदार गेंदबाज़ी की थी. उनकी इस शानदार गेंदबाज को देखते हुए मैंने उन्हें बस बधाई दी थी.  इसके बाद राहुल द्रविड ने कहा “हमारे पास कई महान प्रतिभाशाली खिलाड़ी है और वे हमारे क्रिकेटरों की काफी प्रशंसा करते हैं. पाकिस्तान टीम के कोच कई बार मुझसे कह चुके हैं आपके खिलाड़ी जिस तरह खेलते हैं उनमें क्रिकेट का एक स्टैंडर्ड दिखाई देता है. मैंने यह बात स्वीकार की है कि उनके पास भी बहुत से प्रतिभाशाली खिलाड़ी हैं.”

आपको बता दें कि वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में पाकिस्तान को सौ रन पर ही सिमेट दिया था, जिसके बाद भारतीय खिलाड़ी ने इस मैच पर जीत दर्ज की। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल