1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. U-19 World Cup : वेस्टइंडीज ने इंग्लैंड को 71 रनों से हराकर टूर्नामेंट में दर्ज की लगातार दूसरी जीत

U-19 World Cup : वेस्टइंडीज ने इंग्लैंड को 71 रनों से हराकर टूर्नामेंट में दर्ज की लगातार दूसरी जीत

 Edited By: IANS
 Published : Jan 20, 2020 10:37 pm IST,  Updated : Jan 20, 2020 10:37 pm IST

अंडर 19 विश्व कप में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम ने इंग्लैंड को बारिश से प्रभावित मुकाबले में 71 रन से हराकर टूर्नामेंट में लगातार दूसरी जीत दर्ज की।

U-19 World Cup, England, West indies, Eng vs WI- India TV Hindi
U-19 World Cup Image Source : @CRICKETWORLDCUP TWITTER

अंडर 19 विश्व कप में शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए  वेस्टइंडीज ने इंग्लैंड को डकवर्थ लुइस नियम से 71 रनों से हार इस टूर्नामेंट में अपनी दूसरी जीत दर्ज की है। इससे पहले विंडीज ने अपने पहले मैच में ऑस्ट्रेलिया को हराया था। विंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवरों में सात विकेट के नुकसान पर 267 रनों का स्कोर खड़ा किया। इंग्लैंड ने जिस तरह से बल्लेबाजी की उससे उसकी हार तय लग रही थी। 43.4 ओवरों में उसने नौ विकेट खोकर 184 रन ही बनाए थे। यहां बारिश आ गई और फिर अंपायरों ने डकवर्थ लुइस नियम का इस्तेमाल करते हुए विंडीज को जीत दे दी।

विंडीज के लिए एक बार फिर नयीम यंग ने जीत में अहम भूमिका निभाई और पांच विकेट झटके। उनके अलावा एशमीड नेड ने दो और मैथ्यू पैट्रिक ने एक विकेट निकाला। यंग ने बल्ले से भी तेज तर्रार पारी खेली और 41 गेंदों पर 55 रन बनाए। उनकी पारी में पांच चौके और चार छक्के शामिल रहे।

इंग्लैंड के सर्वोच्च स्कोरर टॉम क्लार्क रहे जिन्होंने 38 रनों की पारी खेली। बेन चार्ल्सवर्थ ने 36 रन बनाए। जैस हेन्स ने 27 और कासे एल्ड्रीज ने 21 रन बनाए।

इससे पहले, केल्वन एंडरसन ने विंडीज के लिए नाबाद 86 रनों की पारी खेली। अपनी पारी में उन्होंने 105 गेंदों का सामना किया और छह चौकों के अलावा तीन छक्के लगाए। यंग ने निचले क्रम में बल्ले से भी अहम योगदान दिया और टीम को सम्मानजनक स्कोर दिया।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल