1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. दीपक धापोला की घातक गेंदबाजी से उत्तराखंड ने मणिपुर को 137 रन पर आउट किया

दीपक धापोला की घातक गेंदबाजी से उत्तराखंड ने मणिपुर को 137 रन पर आउट किया

 Reported By: Bhasha
 Published : Nov 13, 2018 06:30 am IST,  Updated : Nov 13, 2018 06:30 am IST

 तेज गेंदबाज दीपक धापोला की घातक गेंदबाजी से उत्तराखंड ने रणजी ट्रॉफी प्लेट ग्रुप मैच के पहले दिन सोमवार को मणिपुर को 137 रन पर आउट कर दिया। 

उत्तराखंड रणजी टीम- India TV Hindi
उत्तराखंड रणजी टीम

देहरादून: तेज गेंदबाज दीपक धापोला की घातक गेंदबाजी से उत्तराखंड ने रणजी ट्रॉफी प्लेट ग्रुप मैच के पहले दिन सोमवार को मणिपुर को 137 रन पर आउट कर दिया। उत्तराखंड ने इसके जवाब में पहले दिन का खेल समाप्त होने तक पांच विकेट पर 123 रन बनाये हैं और वह अब मणिपुर से केवल 14 रन पीछे है।

 
अपने डेब्यू रणजी मैच में 13 रन देकर छह विकेट लेने वाले धापोला ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखा और 50 रन देकर सात विकेट लिये। मणिपुर की तरफ से कप्तान यशपाल सिंह ने 38 और सलामी बल्लेबाज प्रफुल्लमणि सिंह ने 32 रन बनाये। 

उत्तराखंड ने भी नियमित अंतराल में विकेट गंवाये। उसकी तरफ से कर्णवीर कौशल ने 45 रन बनाये। मणिपुर के लिये विश्वोरजीत कोंथोजाम ने 41 रन देकर तीन विकेट लिये हैं। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल