1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. चमिंडा वास ने नियुक्ति के 3 दिन बाद ही छोड़ा श्रीलंका के गेंदबाजी कोच का पद

चमिंडा वास ने नियुक्ति के 3 दिन बाद ही छोड़ा श्रीलंका के गेंदबाजी कोच का पद

 Reported By: Bhasha
 Published : Feb 22, 2021 09:02 pm IST,  Updated : Feb 22, 2021 09:02 pm IST

श्रीलंका के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज चमिंडा वास ने सोमवार को देश के क्रिकेट बोर्ड के साथ वेतन विवाद के कारण राष्ट्रीय टीम के तेज गेंदबाजी कोच के पद से इस्तीफा दे दिया। 

चमिंडा वास ने...- India TV Hindi
चमिंडा वास ने नियुक्ति के कुछ दिन बाद ही छोड़ा श्रीलंका के गेंदबाजी कोच का पद Image Source : CHAMINDA VAAS

कोलंबो। श्रीलंका के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज चमिंडा वास ने सोमवार को देश के क्रिकेट बोर्ड के साथ वेतन विवाद के कारण राष्ट्रीय टीम के तेज गेंदबाजी कोच के पद से इस्तीफा दे दिया। उन्हें तीन दिन पहले ही इस पद पर नियुक्त किया गया था। वास ने वेस्टइंडीज के दौरे पर टीम के रवाना होने से ठीक पहले इस्तीफा दिया।

43 साल की उम्र में अफरीदी ने धाकड़ फील्डिंग से रन आउट कर किया सभी को हैरान, देखें Video

श्रीलंका क्रिकेट (एसएलसी) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘‘हम उसकी शर्तों पर सहमति नहीं जता सकते थे कि इसलिए उसने इस्तीफा दे दिया।’’ एसएलसी ने बयान में कहा, ‘‘यह निराशाजनक है कि दुनिया भर में जिस तरह का आर्थिक माहौल है उसे देखते हुए वास ने निजी वित्तीय फायदे के लिए टीम की रवानगी की पूर्व संध्या पर अचानक और इस तरह का गैरजिम्मेदाराना कदम उठाया।’’

'बुलेट' रफ्तार से लाबुशेन ने किया ऐसा रन आउट कि याद आ आए जोंटी रोड्स, देखें Video

हाल में दक्षिण अफ्रीका और इंग्लैंड के खिलाफ टीम के खराब प्रदर्शन के बाद वास को पिछले हफ्ते ही आस्ट्रेलिया के डेविड सेकेर की जगह श्रीलंका का तेज गेंदबाजी कोच नियुक्त किया गया था। वास को तीन टी20 और तीन एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैचों की श्रृंखला के अलावा दो टेस्ट की सीरीज के लिए सोमवार को टीम के साथ वेस्टइंडीज रवाना होना था। बोर्ड के अधिकारी ने बताया कि देश के शीर्ष तेज गेंदबाजों में शामिल रहे वास ने एसएलसी अकादमी के कोच पद से भी इस्तीफ दे दिया है। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल