1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेटर वर्नोन फिलैंडर के भाई की केपटाउन में हुई गोली मारकर हत्या

दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेटर वर्नोन फिलैंडर के भाई की केपटाउन में हुई गोली मारकर हत्या

 Edited By: Bhasha
 Published : Oct 08, 2020 08:03 pm IST,  Updated : Oct 08, 2020 08:03 pm IST

पुलिस ने कहा कि गोली बुधवार को लंच के समय में चली और वे इसे हत्या का मामला मानकर तफ्तीश कर रहे हैं। अभी तक इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। 

Vernon Philander, South Africa national cricket team, Somerset County Cricket Club, pandemic, County- India TV Hindi
Vernon Philander Image Source : GETTY IMAGES

दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेटर वर्नोन फिलैंडर के छोटे भाई की केपटाउन में गोली मारकर हत्या कर दी गयी। उनके परिवार ने यह जानकारी दी। दक्षिण अफ्रीकी मीडिया की खबर के अनुसार टाइरोन फिलैंडर को बुधवार को रेवन्समीड में उनके घर से कुछ मीटर पर गोली मारी गयी, जब वह अपने एक पड़ोसी को पानी दे रहे थे। 

वर्नोन फिलैंडर ने परिवार द्वारा जारी एक बयान में कहा, ‘‘इस समय घटना की कोई जानकारी नहीं है और हमारे परिवार के लिये शोक के समय में अटकलें इसे काफी मुश्किल बना देंगी। ’’ 

पुलिस ने कहा कि गोली बुधवार को लंच के समय में चली और वे इसे हत्या का मामला मानकर तफ्तीश कर रहे हैं। अभी तक इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। 

सामुदायिक ग्रुप के एक सदस्य ने कहा कि फिलैंडर की मां और परिवार के अन्य सदस्य पास में ही अपने घर के आंगन में थे जब उन्होंने गोली चलने की आवाज सुनी।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल