1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. Video: एशिया में ऐसा कारनामा करने वाली इंग्लैंड की पहली टीम बनते ही खुशी से झूम उठे जो रूट, बजाने लगे गिटार

Video: एशिया में ऐसा कारनामा करने वाली इंग्लैंड की पहली टीम बनते ही खुशी से झूम उठे जो रूट, बजाने लगे गिटार

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Nov 27, 2018 12:10 pm IST,  Updated : Nov 27, 2018 12:10 pm IST

इससे पहले इंग्लैंड ने विदेशी सरजमीं पर 3-0 से क्लीन स्वीप न्यूजीलैंड के खिलाफ 1963 में किया था।

Video: एशिया में ऐसा कारनामा करने वाली इंग्लैंड की पहली टीम बनते ही खुशी से झूम उठे जो रूट, बजाने लग- India TV Hindi
Video: एशिया में ऐसा कारनामा करने वाली इंग्लैंड की पहली टीम बनते ही खुशी से झूम उठे जो रूट, बजाने लगे गिटार   Image Source : VIDEO SCREENSHOT

कोलंबो। कप्तान जो रूट की अगुवाई में इंग्लैंड ने सोमवार को तीसरे और अंतिम टेस्ट क्रिकेट मैच में श्रीलंका को 42 रन से हराकर 55 साल बाद विदेशी सरजमीं पर सीरीज में क्लीन स्वीप किया। यही नहीं, जो रूट की अगुआई वाली यह इंग्लैंड की पहली ऐसी टीम बनी जिसने एशिया में क्लीन स्वीप किया है। इंग्लैंड के लिए स्पिनर जैक लीच और मोइन अली ने चार-चार विकेट लिये जिससे 327 रन के लक्ष्य का पीछा कर रही श्रीलंका की टीम मैच के चौथे दिन अंतिम सत्र में 284 रन पर आउट हो गयी। इंग्लैंड टेस्ट मैच में श्रीलंका का 3-0 से क्लीन स्वीप करने में सफल रहा। 

इससे पहले इंग्लैंड ने विदेशी सरजमीं पर 3-0 से क्लीन स्वीप न्यूजीलैंड के खिलाफ 1963 में किया था। इंग्लैंड टीम के लिए ये उपलब्धि कितनी अहम है इसका अंदाजा आप ये वीडियो देखकर लगा सकते हैं। दरअसल श्रीलंका का क्लीन स्वीप करने के बाद इंग्लैंड के खिलाड़ियों ने ड्रेसिंग रूम में जमकर डांस किया। इस दौरान खुद कप्तान जो रूट गिटार बजाते नजर आए और साथी खिलाड़ी उनके साथ गाते नजर आए। इसके अलावा वीडियो में देखा जा सकता है कि स्टुअर्ट ब्रॉड, बेन स्टोक्स और आदिल रशीद साथ में डांस कर रहे हैं।

आपको बता दें कि इंग्लैंड ने श्रीलंका दौरे में शुरू से ही दबदबा बनाये रखा। उसने पहले वनडे सीरीज 3-1 से जीती और फिर एकमात्र टी20 मैच भी अपने नाम किया। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल