1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. VIDEO: चेन्नई सुपर किंग्स का ट्रेनिंग कैम्प स्थगित होने के बाद रांची में बैडमिंटन खेलते नजर आए धोनी

VIDEO: चेन्नई सुपर किंग्स का ट्रेनिंग कैम्प स्थगित होने के बाद रांची में बैडमिंटन खेलते नजर आए धोनी

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Mar 16, 2020 08:25 pm IST,  Updated : Mar 16, 2020 08:25 pm IST

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2020) की तैयारियों के लिए चेन्नई सुपर किंग्स का कैंप 2 मार्च से शुरू हुआ था। इस कैंप में महेंद्र सिंह धोनी, सुरेश रैना, अंबाती रायडू, पीयूष चावला जैसे दिग्गजों ने हिस्सा लिया।

MS Dhoni- India TV Hindi
MS Dhoni Image Source : IPLT20.COM

कोरोना वायरस के कारण बीसीसीआई ने इंडियन प्रीमीयर लीग ( आईपीएल ) 2020 की तारीख को जहां आगे बढ़ा दिया वहीं कई फ्रेंचाईसियों ने अपने ट्रेनिंग कैम्प को भी स्थगित कर दिया है। जिस कड़ी में चेन्नई सुपर किंग्स का प्रैक्टिस सेशन कैंसिल होने के बाद महेंद्र सिंह धोनी चेन्नई से वापस रांची लौट आए हैं। ऐसे में रांची लौटते ही धोनी से रहा ना गया और वो अपने शहर की सैर करने बाइक से निकल पड़े। इतना ही नहीं उन्होंने बैडमिंटन में भी हाथ आजमाया। 

दरअसल, सोशल मीडिया पर धोनी के बाइक चलाने का वीडियो वायरल हो रहा है लेकिन ये वीडियो कब का है, इस बारे में कुछ कहा नहीं जा सकता। हलांकि उनके बैडमिंटन खेलने का वीडियो जरूर रांची लौटने के बाद का है। जिसकी जानकारी धोनी के फैंस ट्वीटर हैंडल ने ट्वीट करके दी है। 

गौतलब है कि इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2020) की तैयारियों के लिए चेन्नई सुपर किंग्स का कैंप 2 मार्च से शुरू हुआ था। इस कैंप में महेंद्र सिंह धोनी, सुरेश रैना, अंबाती रायडू, पीयूष चावला जैसे दिग्गजों ने हिस्सा लिया, लेकिन कोरोना वायरस की वजह से सीएसके ने अपने प्रैक्टिस सेशन को स्थगित कर दिया है और खिलाड़ियों को वापस घर जाने के लिए कहा है।

बता दें कि कोरोना वायरस की वजह से आईपीएल 2020 को 15 अप्रैल तक के लिए स्थगित कर दिया गया है। जबकि आईपीएल का 13वां सीजन 29 मार्च से मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाना था। हलांकि आब आगे बीसीसीआई क्या फैसला लेता है इस पर सभी फैंस की निगाहें जमी रहेंगी।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल