वीरेंद्र सहवाग सोशल मीडिया पर अपनी सटीक टिप्पणियों के लिए जाने जाते हैं और अक़्सर वो पाकिस्तान के पूर्व तेंज़ गेंदबाज़ शोएब अख़तर की टांग खिंचाई से बाज़ नहीं आते। शोएब एक बार फिर वीरु के निशाने पर आ गए हैं। सहवाग ने रावलपिंडी एक्सप्रेस पर ऐसा कमेंट किया है जो ज़ाहिर है पाकिस्तान क्रिकेट फैंस को बिल्कुल पसंद नहीं आएगा।
दरअसल, वीरू ने टीवी प्रेजेंटर जतिन सप्रू को जन्मदिन की बधाई देते हुए एक पुराना वीडियो शेयर किया। वीडियो में शोएब अख्तर जतिन सप्रू पर भड़के नजर आ रहे हैं।
सहवाग ने ट्वीट किया- जतिन सप्रू, जन्मदिन की बधाई. अपना शानदार काम करते रहिए और मेरे होते हुए इनसे डरने का नहीं।
दरअसल, वीरू ने जो वीडियो शेयर किया है उसमें शोएब जतिन सप्रू पर नाराज़ नज़र आ रहे हैं। ये घटना पिछले साल टी-20 वर्ल्ड कप में भारत के हाथों पाकिस्तान की हार के बाद की है। सप्रू ने पाकिस्तानी गेंदबाज़ों का उड़ाया मज़ाक था।
पाकिस्तानी टीम की करारी हार के बाद सप्रू करीब-करीब पाकिस्तानी तेज गेंदबाजों का मजाक उड़ाते दिखे जो शोएब को नागवार गुज़रा। उस वक्त स्टूडियो में कपिल देव भी थे। इसके बाद सप्रू ने शोएब को टैग करते हुए लिखा- देख लो भाई जान।