1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. विजय हजारे ट्रॉफी में असम का जीत से आगाज, मणिपुर को 10 विकेट से दी मात

विजय हजारे ट्रॉफी में असम का जीत से आगाज, मणिपुर को 10 विकेट से दी मात

 Reported By: IANS
 Published : Feb 21, 2021 06:49 pm IST,  Updated : Feb 21, 2021 06:49 pm IST

असम ने रविवार को यहां खेले गए विजय हजारे ट्रॉफी वनडे टूर्नामेंट के राउंड-1 प्लेट ग्रुप मैच में मणिपुर को 10 विकेट से हराकर टूर्नामेंट में अपनी विजयी शुरुआत की।

विजय हजारे ट्रॉफी में...- India TV Hindi
विजय हजारे ट्रॉफी में असम का जीत से आगाज, मणिपुर को 10 विकेट से दी मात Image Source : GETTY

चेन्नई| असम ने रविवार को यहां खेले गए विजय हजारे ट्रॉफी वनडे टूर्नामेंट के राउंड-1 प्लेट ग्रुप मैच में मणिपुर को 10 विकेट से हराकर टूर्नामेंट में अपनी विजयी शुरुआत की। बारिश के कारण मैच में ओवरों की संख्या घटाकर 28 ओवरों का कर दिया गया और मणिपुर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए छह विकेट पर 108 रन बनाया, जिसे असम ने बिना कोई विकेट गंवाए 15.4 ओवरों में हासिल कर लिया।

असम के लिए पल्लवकुमार दास ने 53 गेंदों पर नौ चौके और तीन छक्के की मदद से नाबाद 75 और डेनिश दास ने 41 गेंदों पर चार चौकों की बदौलत नाबाद 36 रन बनाए।

इससे पहले, मणिपुर की टीम छह विकेट पर 108 रन ही बना सकी। टीम के लिए एल केशांगबम ने 25, के प्रियोजीत सिंह ने नाबाद 25, के नारिसिंह और कप्तान रेक्स सिंह ने 18-18 तथा किशन सिंह ने नाबाद 15 रन बनाए। असम के लिए राजाकुद्दीन ने दो और प्रीतम दास, पी दास और कप्तान जी शर्मा ने एक-एक विकेट लिए।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल