1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. Vijay Hazare Trophy : उत्तराखंड को 4 विकेट से हराकर क्वार्टर फाइनल में पहुंचा दिल्ली

Vijay Hazare Trophy : उत्तराखंड को 4 विकेट से हराकर क्वार्टर फाइनल में पहुंचा दिल्ली

 Edited By: IANS
 Published : Mar 07, 2021 06:18 pm IST,  Updated : Mar 07, 2021 06:18 pm IST

दिल्ली ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। उत्तराखंड की टीम ने कमल सिंह (77), कप्तान कुणाल चंदेला (62) की अर्धशतकीय पारियों की मदद से निर्धारित 50 ओवरों में आठ विकेट पर 287 रन बनाए।

Vijay Hazare Trophy, Delhi, Uttarakhand, quarterfinals- India TV Hindi
Vijay Hazare Trophy Image Source : GETTY

नीतीश राणा (81), अनुज रावत (नाबाद 95) और कप्तान प्रदीप सांगवान (नाबाद 58) की शानदार बल्लेबाजी के दम पर दिल्ली ने अरुण जेटली स्टेडियम में रविवार को उत्तराखंड को चार विकेट से हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है। क्वार्टर फाइनल में दिल्ली का सामना उत्तर प्रदेश से होगा और यह मैच नौ मार्च को अरुण जेटली स्टेडियम में ही खेला जाएगा।

दिल्ली ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। उत्तराखंड की टीम ने कमल सिंह (77), कप्तान कुणाल चंदेला (62) की अर्धशतकीय पारियों की मदद से निर्धारित 50 ओवरों में आठ विकेट पर 287 रन बनाए।

यह भी पढ़ें- भारत के इन 6 वेन्यू पर खेला जाएगा IPL का 14वां सीजन, क्या आपके शहर का है इसमें नाम ?

इसमें जय गोकुल बिस्ता के 31, वैभव भट्ट के 29 और सौरव रावत के 44 रन शामिल हैं। दिल्ली की ओर से कप्तान सांगवान ने तीन विकेट लिए जबकि ललित यादव और राणा को दो-दो सफलता मिली।

जवाब में खेलते हुए दिल्ली ने एक समय 84 रनों पर पांच विकेट गंवा दिए थे लेकिन 88 गेंदों पर 10 चौके और एक छक्का लगाने वाले राणा, 85 गेंदों पर सात चौके और छह छक्के लगाने वाले रावत तथा 49 गेंदों पर छह चौके और दो छक्के लगाने वाले कप्तान की पारियों के कारण उसने 48.3 ओवरों में छह विकेट के नुकसान पर ही जीत हासिल कर ली।

यह भी पढ़ें- ऋषभ पंत को लेकर यह क्या बोल गए रवि शास्त्री, बल्लेबाजी ही नहीं विकेटकीपिंग पर भी कह दी यह बात

राणा का विकेट 146 रन के कुल योग पर गिरा था और इसके बाद रावत तथा सांगवान ने टीम को कोई और नुकसान नहीं होने दिया।

टूर्नामेंट का क्वार्टर फाइनल सोमवार को शुरू होगा जिसमें गुजरात का सामना आंध्र और कर्नाटक का केरल से होगा। दिल्ली का सामना मंगलवार को उत्तर प्रदेश से होगा जबकि इसी दिन मुंबई का सामना सौराष्ट्र से होगा।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल