नई दिल्ली: भारत के सफलतम कप्तानों में शुमार सौरव गांगुली बंगाल की युवा टीम को शुक्रवार को विजय हजारे ट्रॉफी सेमीफाइनल में कैप्टन कूल महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई वाली झारखंड टीम से निपटने के टिप्स दे रहे हैं। इस मैच का टीवी पर लाइव प्रसारण नहीं हो सकेगा क्योंकि पालम स्थित मॉडल खेल परिसर में प्रसारण सुविधाएं नहीं हैं।
देश-विदेश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
महाराष्ट्र को हराने के बाद CAB अध्यक्ष गांगुली टीम के मेंटर की भूमिका में है। वह कप्तान मनोज तिवारी और कोच साइराज बहुतुले से भी मिलेंगे ताकि धोनी पर काबू रखने की रणनीति बनाई जा सके। बंगाल टीम के एक सूत्र ने बताया, ‘सौरव ने मनोज और साइराज से मिलकर धोनी के खतरे से निपटने के कुछ टिप्स दिए हैं। धोनी अद्भुत खिलाड़ी हैं लेकिन उन्हें आउट करना नामुमकिन नहीं।’
सूत्र ने कहा कि दादा आज शाम को टीम से मिलेंगे और कल मैदान पर भी मौजूद रहेंगे। धोनी ने लीग चरण के बाद से सारे मैच खेले हैं और झारखंड के लिए शतक भी जमाया है।