1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. Vijay Hazare Trophy : समर्थ और पडिकल की शतकीय पारी से करेल को हराकर कर्नाटक ने सेमीफाइनल में बनाई जगह

Vijay Hazare Trophy : समर्थ और पडिकल की शतकीय पारी से करेल को हराकर कर्नाटक ने सेमीफाइनल में बनाई जगह

 Reported By: IANS
 Published : Mar 08, 2021 06:26 pm IST,  Updated : Mar 08, 2021 06:26 pm IST

कर्नाटक से मिले 339 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी केरल की पूरी टीम 43.4 ओवर में 258 रन पर आलआउट हो गई। टीम के लिए वथसाल गोविंद ने 96 गेंदों पर छह चौके और तीन छक्कों की बदौलत 92 रनों की पारी खेली।

Devdutt Paddikal- India TV Hindi
Devdutt Paddikal Image Source : TWITTER/@DUDESCRICKET

नई दिल्ली| रविकुमार समर्थ (192) और देवदत्त पडिकल (101) के शानदार शतकों के बाद रोनित मोरे (36/5) की बेहतरीन गेंदबाजी की बदौलत कर्नाटक ने सोमवार को पालम ए स्टेडियम में खेले गए क्वार्टर फाइनल मुकाबले में केरल को 80 रन से हराकर विजय हजारे ट्रॉफी के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। केरल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। कर्नाटक ने पहले बल्लेबाजी करते हुए तीन विकेट पर 338 रनों का विशाल स्कोर बनाया। समर्थ ने 158 गेंदों पर 22 चौके और तीन छक्के लगाए जबकि पडिकल ने 119 गेंदों पर 10 चौके और दो छक्के जड़े। उनके अलावा मनीष पांडे ने 20 गेंदों पर एक चौके और दो छक्के सहारे 34 रनों की नाबाद पारी खेली।

केरल की ओर से एनपी बासिल को ही तीनों सफलता मिली।

कर्नाटक से मिले 339 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी केरल की पूरी टीम 43.4 ओवर में 258 रन पर आलआउट हो गई। टीम के लिए वथसाल गोविंद ने 96 गेंदों पर छह चौके और तीन छक्कों की बदौलत 92 रनों की पारी खेली।

उनके अलावा मोहम्मद अजहरुद्दीन ने 52, विष्णु विनोद ने 28, कप्तान सचिन बेबी ने 27 और जलज सक्सेना ने 24द रनों का योगदान दिया।

शोएब अख्तर के मुताबिक ये भारतीय गेंदबाज कर सकता है सबसे तेज 100 विकेट लेने का कमाल

कर्नाटक के लिए मोरे ने शानदार गेंदबाजी करते हुए पांच विकेट चटकाए। उनके अलावा श्रेयस गोपाल और कृष्णप्पा गौतम ने दो-दो जबकि प्रसिद्ध कृष्णा ने एक विकेट अपने नाम किए।

कर्नाटक के समर्थ को 192 रन की उनकी शानदार बैटिग के लिए मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला।

ऋषभ पंत को लेकर यह क्या बोल गए रवि शास्त्री, बल्लेबाजी ही नहीं विकेटकीपिंग पर भी कह दी यह बात

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल